फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: फ्लाइट में सफर करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये खास बातें, फिर नहीं होगी कोई समस्या

Sun, 26 Sep 2021 11:32 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
The Different Types of Airplane Seats On Flights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में तो आपने सफर किया होगा या अगर नहीं भी किया है तो इसके बारे में और यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानते जरूर होंगे, लेकिन क्या आपके ये पता है कि ट्रेनों में जिस तरह सीटों की अलग-अलग कैटेगरी होती है, फ्लाइट में भी ठीक ऐसा ही होता है? जी हां, फ्लाइट में भी अलग-अलग क्लास की सीटें होती हैं, जिसमें लोग अपनी सहूलियत और पैसों के हिसाब से सफर करते हैं। हालांकि फ्लाइट में ट्रेन की तरह स्लीपर नहीं होते हैं यानी उनमें सोने की व्यवस्था नहीं होती है। फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास के अलावा फर्स्ट क्लास सीट भी होती है। बाकी दोनों कैटेगरी के अलावा फर्स्ट क्लास ज्यादा लग्जरी होती है, यानी वहां अन्य क्लास के मुकाबले यात्रियों को सुविधाएं ज्यादा मिलती हैं। आइए जानते हैं इन तीनों क्लास की सीटों में और सुविधाओं में क्या अंतर होता है? 

The Different Types of Airplane Seats On Flights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इकोनॉमी, बिजनेस और फर्स्ट क्लास में सबसे पहला अंतर को सीटों का होता है। इकोनॉमी क्लास की सीटों की अगर बात करें तो इसकी सीटें बस की तरह होती हैं, एकदम सीधी-सपाट। ये सीटें 17 इंच की होती हैं, जबकि बिजनेस क्लास में इससे ज्यादा होती हैं। 

The Different Types of Airplane Seats On Flights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिजनेस क्लास में 21 इंच की सीटें होती हैं और सबसे खास बात कि उन सीटों में रिक्लाइनर लगी होती हैं। रिक्लाइनर का फायदा ये है कि इससे थकान महसूस नहीं होती है और आप आराम से दूर का सफर भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Different Types of Airplane Seats On Flights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, फर्स्ट क्लास की सीटों की अगर बात करें तो इसमें इकोनॉमी क्लास की तरह सीटें एक-दूसरे से बिल्कुल सटी हुई नहीं होती हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सीटें 90 फीसदी तक नीचे चली जाती हैं यानी झुक जाती हैं और किसी बेड की तरह हो जाती हैं। इससे सफर बिल्कुल आरामदायक हो जाता है। 

विज्ञापन
The Different Types of Airplane Seats On Flights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाने की व्यवस्था तो फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में भी होती है, लेकिन बिजनेस क्लास में खाने और ड्रिंक्स की वैरायटी उससे अलग तरह की होती है। इकोनॉमी क्लास में जहां पैकेट्स में खाना दिया जाता है, तो वहीं बिजनेस क्लास में प्लेट्स आदि की भी व्यवस्था होती है। फर्स्ट क्लास की अगर बात करें तो वहां यात्रियों की खास खातिरदारी होती है। इसमें जाने वाले यात्रियों का सफर एकदम शाही अंदाज में कटता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed