भारतीय फिल्म जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है और इन्हीं में शामिल हैं पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई स्टार्स। आपने इन सभी एक्टर्स की एक्टिंग तो देखी ही होगी। सभी अपनी दमदार एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी कितने पढ़े-लिखे हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पंकज त्रिपाठी से लेकर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने कितनी पढ़ाई की थी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
{"_id":"606ed67047050b4cdb638f13","slug":"sushant-singh-rajput-pankaj-tripathi-manoj-bajpai-sanjay-mishra-education-status","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसने की है कितनी पढ़ाई: सुशांत सिंह राजपूत से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
किसने की है कितनी पढ़ाई: सुशांत सिंह राजपूत से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, यहां जानें सबकुछ
Thu, 08 Apr 2021 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
pankaj tripathi, sushant singh rajput and manoj bajpai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज बाजपेयी
- मनोज बाजपेयी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक किया है। इसके बाद तीन बार उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में आवेदन किया, लेकिन उनके हाथ असफलता लगी। हालांकि, चौथी बार में उन्हें दाखिला मिल गया और इसके बाद वे लगातार एक के बाद एक सुपर डुपर हिट फिल्में दे रहे हैं।
संजय मिश्रा
- फोटो : ट्विटर
संजय मिश्रा
- 'ऑफिस-ऑफिस' सीरियल हो या किसी फिल्म में ऐसे सपोर्टिंग रोल को निभाना, जिस पर सभी की नजरें लगी रहें तो वो एक ही हैं और वो हैं संजय मिश्रा। संजय मिश्रा ने अलग-अलग शहरों में जाकर पढ़ाई की। इसके बाद वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा गए और 1989 में वे वहां से पास हुए। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी
- वेब सीरिज 'मिर्जापुर' में कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से स्नातक पूरा किया है। इसके बाद कुछ नौकरियां करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखी और इसके बाद आज हम उन्हें कई फिल्मों में देखते हैं। जहां उनके अभिनय को काफी सराहा जाता है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत
- भले ही सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय को शायद ही कोई भुला पाए। सुशांत शुरूआत से ही पढ़ाई में काफी तेज थे और उन्होंने अपनी 12वीं तक की शिक्षा पटना से पूरी की थी। साल 2003 में उनहोंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में पूरे भारत में सातवीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की शुरुआत की, लेकिन तीसरे साल में वे पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में चले गए। सुशांत ने धनबाद समेत लगभग 11 इंजीनियरिंग परीक्षाएं पास की थी और साथ ही वे फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे।