फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जान लीजिए कितना आएगा खर्च

Mon, 27 Sep 2021 03:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Solar Panel Rooftop Cost and govt subsidy details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना फायदे का सौदा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आपके घर का बिजली बिल कम से कम 800-1000 रुपये तो आता ही होगा और गर्मियों के दिनों में तो यह बिल दो हजार रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकता है। अगर आप इस खर्च से निजात पाना चाहते हैं तो सोलर पैनल आपकी मदद कर सकता है। घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का सबसे बड़ा फायदा तो ये होगा कि आपके पैसे बचेंगे और उससे भी बड़ी बात कि आप इससे कमाई भी कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कमाई कैसे? तो हम आपको बता दें कि सोलर पैनल की मदद से बिजली पैदा करके आप उसे सरकार या बिजली कंपनी को भी बेच सकते हैं। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर घर की छत पर सोलर पैनल कैसे लगवाएं, इसमें कितना खर्च आएगा? तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में...  

Solar Panel Rooftop Cost and govt subsidy details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घर की छत पर सोलर पैनल आप पूरी तरह से अपने खर्च से भी लगवा सकते हैं या इसमें सरकार की मदद भी ले सकते हैं। दरअसल, सरकार सोलर पैनल लगवाने में लोगों की मदद करती है। केंद्र सरकार का न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय इसके लिए 30 फीसदी की सब्सिडी देता है। 

Solar Panel Rooftop Cost and govt subsidy details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर घर की छत पर आप अपने खर्च से सोलर पैनल लगवाएंगे तो इसमें करीब एक-सवा लाख रुपये का खर्च आएगा, लेकिन अगर इसमें सरकार की मदद लेंगे तो 70 से 80-85 हजार रुपये में सोलर पैनल इंस्टॉल हो जाएगा। आप चाहें तो इसके लिए बैंक से लोन भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Panel Rooftop Cost and govt subsidy details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक्सपर्ट के मुताबिक, सोलर पैनल को उसी जगह पर इंस्टॉल कराना चाहिए, जहां पर्याप्त धूप आती हो। वे कहते हैं कि आमतौर पर इन सोलर पैनलों की लाइफ 20-25 साल होती है, अगर इन्हें कोई बाहरी नुकसान न पहुंचे तो। हां, लेकिन आपको 10 साल के बाद बैटरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। इसमें करीब 20-25 हजार रुपये का खर्च आएगा। 

विज्ञापन
Solar Panel Rooftop Cost and govt subsidy details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको सिर्फ अपने घर की जरूरत के लिए ही बिजली बिल चाहिए तो एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल काफी है। हालांकि अगर आपके घर में एक या दो एयर कंडीशनर हों तो दो या तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल की जरूरत होगी। अगर आपको इससे बनी बिजली बेचनी हो तो पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल खरीदने के लिए आप प्राइवेट डीलर्स या राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed