फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 3 Wishes: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, प्रियजनों को भेजें खास शुभकामना संदेश

Sat, 05 Oct 2024 09:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 09:26 AM IST
सार

यहां नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं जो मां चंद्रघंटा के बीज मंत्र के साथ शुभ हो सकता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 3 Wishes Maa Chandraghanta Mantra Shloka bhajan Quotes Bhog Wallpapers Status In Hindi
नवरात्रि तीसरा दिन मां चंद्रघंटा - फोटो : Amar Ujala

Shardiya Navratri Day 3 Wishes :  नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा का स्वरूप शांतिदायक और कल्याणकारी है। माता चंद्रघंटा की सवारी बाह है। उनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। इस कारण ही इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। 



देवी चंद्रघंटा दस भुजाओं वाली हैं, जिनके हर हाथ में अलग अलग शस्त्र विभूषित है। गले में सफेद फूलों की माला सुशोभित है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए तैयार रहने वाली है। मां चंद्रघंटा की उपासना के लिए मंत्रोच्चारण से दिन की शुरुआत करें। साथ ही चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यहां नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं जो मां चंद्रघंटा के बीज मंत्र के साथ शुभ हो सकता है।

Shardiya Navratri Day 3 Wishes Maa Chandraghanta Mantra Shloka bhajan Quotes Bhog Wallpapers Status In Hindi
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की अराधना - फोटो : Amar Ujala

मां चंद्रघंटा संतुष्टि, अरोग्य और संपन्नता की देवी हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन देवी का तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा चार भुजाधारी हैं जोकि शेर पर सवार होकर आती हैं।

Shardiya Navratri Day 3 Wishes Maa Chandraghanta Mantra Shloka bhajan Quotes Bhog Wallpapers Status In Hindi
maa chandraghanta - फोटो : अमर उजाला

माता के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए भक्त उनका पसंदीदा भोग अर्पित करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बने पकवान काफी प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें केसर पेड़े का भोग लगाएं। यहां हम आपको आसान विधि के केसर पेड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 3 Wishes Maa Chandraghanta Mantra Shloka bhajan Quotes Bhog Wallpapers Status In Hindi
Shardiya Navratri Day 3 - फोटो : amar ujala

मां चंद्रघंटा की पूजा की शुरुआत बीज मंत्र से करें। " ऐं श्रीं  शक्तयै  नम: " का जाप प्रात: काल करें। इसी मंत्र को अपने करीबियों को भेजें और शुभकामनाएं दें ताकि वह भी नवरात्रि के तीसरे दिन इस पावन पर्व की शुरुआत माता के नाम के जाप के साथ करें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 3 Wishes Maa Chandraghanta Mantra Shloka bhajan Quotes Bhog Wallpapers Status In Hindi
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala
मां चंद्रघंटा का पूजन मंत्र

पिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता
प्रसादं तनुते मह्मं, चंद्रघंटेति विश्रुता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed