फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2024: नवरात्रि में गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, जानें उपवास में क्या करें और क्या न करें

Thu, 03 Oct 2024 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 12:53 PM IST
सार

इस लेख में गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत रखते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए, और बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए, इस पर सुझाव दिए गए हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Precautions For Pregnant Women Do's And Don'ts in Navratri Fasting Rules
नवरात्रि उपवास में गर्भवती क्या करें और क्या नहीं - फोटो : Amar Ujala

Shardiya Navratri 2024 Precautions For Pregnant Women: नवरात्रि नौ दिन का पर्व है, जिसमें देवी पूजा होती है और श्रद्धालु उपवास करते हैं। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। नवरात्रि के मौके पर नौ दिन का उपवास किया जाता है, जिसमें लोग सिर्फ फलाहार करते हैं।



नौ दिन का उपवास  गर्भवती महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उन्हें अपने और शिशु दोनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ता है। गर्भवती महिला की डाइट में बदलाव आ जाता है। वहीं नवरात्रि के दौरान उन्हें व्रत का पालन करना होता है,  जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि सही तरीके का पालन करके गर्भवती उपवास कर सकती हैं।

इस लेख में गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत रखते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए, और बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए, इस पर सुझाव दिए गए हैं।

Shardiya Navratri 2024 Precautions For Pregnant Women Do's And Don'ts in Navratri Fasting Rules
खुद को हाइड्रेट रखें - फोटो : Freepik

गर्भवती महिलाएं व्रत में क्या करें

डॉक्टर की सलाह लें

अगर गर्भावस्था में महिला उपवास करने का विचार कर रही हैं तो महत्वपूर्ण है कि अपनी शारीरिक और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लें। इसके लिए व्रत करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। जरूरी नहीं कि अगर कोई गर्भवती व्रत रख रही हैं तो सारी महिला गर्भावस्था में उपवास करने के लिए सक्षम ही हों। अपनी सेहत और  स्थिति के अनुसार ही निर्णय लें।

हाइड्रेटेड रहें

गर्भावस्था के दौरान शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। ऐसे में उपवास करते वक्त दिनभर पानी, नारियल पानी, नींबू पानी पीते रहें। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
 
Shardiya Navratri 2024 Precautions For Pregnant Women Do's And Don'ts in Navratri Fasting Rules
पौष्टिक भोजन का चयन - फोटो : istock

छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करें

गर्भावस्था में लंबे समय तक भूखे रहना सही नहीं है।  उपवास के दौरान छोटे-छोटे अंतराल  में फल,  नट्स या दूध का सेवन करें। इससे ऊर्जा भी मिलेगी और कमजोरी भी दूर होगी।

पौष्टिक भोजन का चयन

अधिकतर स्थानों पर उपवास में अनाज का सेवन वर्जित है और फलाहार किया जाता है। गर्भवती भले ही अन्न का सेवन उपवास में न करे लेकिन फलाहार में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो पौष्टिक हो। जैसे साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, आलू, शकरकंद, दही, फल और नट्स ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Precautions For Pregnant Women Do's And Don'ts in Navratri Fasting Rules
नवरात्रि व्रत में गर्भवती महिला क्या न करें - फोटो : Freepik

फोलिक एसिड और विटामिन जरूरी

गर्भवती महिलाओं को फोलिक एसिड और अन्य विटामिन्स की खुराक नियमित रूप से लेनी चाहिए। जिसे पूरा करने के लिए उपवास के दौरान डॉक्टर द्वारा दिए गए सप्लीमेंट लेना न भूलें, ताकि शरीर को आवश्यक पोषण मिल सके।

नवरात्रि व्रत में गर्भवती महिला क्या न करें


लंबे समय तक भूखे न रहें

ध्यान रखें व्रत का मतलब भूखे रहना नहीं है और गर्भवती स्त्री को तो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि गर्भावस्था में लंबे समय तक भूखा रहना शरीर और शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे कमजोरी आती है, चक्कर आते हैं और शुगर लेवल में गिरावट हो सकती है, जो स्वास्थ्य के खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Precautions For Pregnant Women Do's And Don'ts in Navratri Fasting Rules
कैफीन और चीनी के अधिक सेवन से परहेज - फोटो : Freepik.com
अधिक तली-भुनी चीजें न खाएं

उपवास में अक्सर लोग तली-भुनी चीजें खाते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए इस तरह का आहार नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। गर्भावस्था में हल्का और कम तला हुआ भोजन ही खाएं।

कैफीन और चीनी के अधिक सेवन से परहेज

कैफीन का सेवन गर्भवती के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही गर्भावस्था में ज्यादा मीठा खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसलिए चाय, कॉफी और बहुत अधिक मीठा खाने से बचें। इसके स्थान पर पौष्टिक चीजों का सेवन करें।

शारीरिक मेहनत और तनाव  

व्रत के दौरान ऊर्जा में कमी आ जाती है। ऐसे में कोई शारीरिक गतिविधि करने से बचें। गर्भवती के लिए अधिक मेहनत करना जोखिम भरा हो सकता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से भी दूर रहें और खुद को शांत व सुकून में रहें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed