फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, भक्तिमय संदेश के जरिए दें शुभकामना

Mon, 07 Oct 2024 07:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Oct 2024 07:51 AM IST
सार

संतान संबंधी कष्टों को दूर करने के लिए माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां स्कंदमाता की पूजा करने से ज्ञान और बुद्दि की भी प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 5 Wishes Maa Skandmata Mantra Shlok Bhajan Bhog Wallpapers And Status in Hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2024 Day 5 Wishes: 3 अक्तूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी दुर्गा के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।

यदि आपके जीवन में संतान संबंधी कष्ट हैं, तो आप माता के इस स्वरूप की पूजा करें। माता रानी की पूजा से संतान संबंधी कष्ट कम हो जाएंगे। इसके साथ ही मां स्कंदमाता की पूजा करने से ज्ञान और बुद्दि की भी प्राप्ति होती है। यही वजह से कि लोग काफी सच्चे मन से मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करते हैं।

ऐसे में आप भी नवरात्रि के पांचवें दिन अपने प्रियजनों को भी मां स्कंदमाता के बीज मंत्र के साथ शुभकामना संदेश भेजें, ताकि आपके साथ, आपके परिजनों और करीबियों के दिन की शुरुआत भी मां स्कंदमाता के आशीर्वाद के साथ हो सके।

Shardiya Navratri 2024 Day 5 Wishes Maa Skandmata Mantra Shlok Bhajan Bhog Wallpapers And Status in Hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : Adobe stock
मां स्कंदमाता का स्वरूप

मां दुर्गा का ये स्वरूप देखने के बाद आप इस पर से नजरें नहीं हटा सकते। स्कंदमाता की  चार भुजाएं हैं, जिससे वो दो हाथों में कमल का फूल थामे दिखती हैं। एक हाथ में स्कंदजी बालरूप में बैठे हैं और दूसरे से माता तीर को संभाले हैं। मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। माता के इस स्वरूप का आसन भी शेर ही है। 
 
Shardiya Navratri 2024 Day 5 Wishes Maa Skandmata Mantra Shlok Bhajan Bhog Wallpapers And Status in Hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : अमर उजाला

स्कंदमाता पूजन मंत्र
 
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 5 Wishes Maa Skandmata Mantra Shlok Bhajan Bhog Wallpapers And Status in Hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : अमर उजाला

मां स्कंदमाता का बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 5 Wishes Maa Skandmata Mantra Shlok Bhajan Bhog Wallpapers And Status in Hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : Adobe stock

मां स्कंदमाता का भोग

मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप यानी कि मां स्कंदमाता को केले से बने पकवानों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले से बनें पकवानों का भोग लगा सकते हैं। केले की खीर और केले का हलवा प्रसाद के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed