फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: घर पर देवी पूजा के लिए इन चीजों की होती है जरूरत, बना लें नवरात्रि के सामान की लिस्ट

Thu, 26 Sep 2024 02:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं। नवरात्रि की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी एक  सूची तैयार कर लें ताकि पूजा के वक्त किसी चीज की कमी न हो और आप कोई सामान भूले नहीं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Celebration at home Navratri Puja Samagri Shopping List in Hindi
नवरात्रि पूजा का सामान - फोटो : Amar Ujala

Shardiya Navratri 2024 Celebration at home : 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि माता दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय पर्व है, जिसमें देवी के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन देवी मां का आह्वान किया जाता है, जिसके लिए घटस्थापना की जाती है। 



नवरात्रि की पूजा देश के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में होती है। वहीं देवी के भक्त घर पर भी नवरात्रि पूजा करते हैं, जिसके लिए घर के मंदिर में माता की पूजा के लिए घटस्थापना की जाती है। नौ दिन की पूजा के लिए पहले से कुछ तैयारियों की जरूरत होती है क्योंकि देवी मां आपके घर पर 9 दिनों के लिए वास करने आ रही होती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो तैयारियां शुरू कर दें। सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं। नवरात्रि की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी एक  सूची तैयार कर लें ताकि पूजा के वक्त किसी चीज की कमी न हो और आप कोई सामान भूले नहीं।

Shardiya Navratri 2024 Celebration at home Navratri Puja Samagri Shopping List in Hindi
shardiya navratri 2024 - फोटो : adobe stock

घटस्थापना के लिए सामान 

  • घटस्थापना के लिए कलश
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
  • जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी
  • जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं
  • कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन
  • कलश में रखने के लिए एक सिक्का
  • पीपल या आम के पत्ते
  • रोली
  • कलावा
Shardiya Navratri 2024 Celebration at home Navratri Puja Samagri Shopping List in Hindi
Navratri kanya Pujan - फोटो : istock

नवरात्रि पूजन के लिए सामग्री

  • गंगाजल
  • सुपारी
  • दूर्वा
  • पीतल
  • तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ
  • रेशेदार ताजा नारियल
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Celebration at home Navratri Puja Samagri Shopping List in Hindi
Shardiya Navratri Pujan - फोटो : adobe stock
  • हवन सामग्री
  • हवन के लिए सूखा नारियल
  • फूल
  • पान
  • रुई बत्ती
  • तिल का तेल या घी
  • दीपक जलाने के लिए दीया
  • भोग के लिए मिठाई और फल
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Celebration at home Navratri Puja Samagri Shopping List in Hindi
Navratri 2024 - फोटो : Freepik

देवी मां के श्रृंगार के सामान की लिस्ट

नवरात्रि पर मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। इसके लिए देवी की तस्वीर या प्रतिमा होनी चाहिए। देवी मां के श्रृंगार के लिए लाल रंग की चुनरी, कुमकुम, लाल बिंदी, आलता, लाल चूड़ियां, सिंदूर और मेहंदी आदि सामान की जरूरत होती है। फूलों या मोतियों की माला और लाल रंग की साड़ी अर्पित की जाती है। माता की चौकी को सजाने के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा होना चाहिए। इसके अलावा कई लोग आटे की चौक भी बनाते हैं। जिसके लिए एक मुट्ठी आटा या चावल के साथ हल्दी की जरूरत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed