फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2023 Wishes: दुर्गा अष्टमी के पावन मौके पर लगाएं माता का जयकारा, प्रियजन को भेजें ये शुभ संदेश

Sun, 22 Oct 2023 10:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 22 Oct 2023 10:06 AM IST
सार

दुर्गा अष्टमी का उपवास हैं या कन्या पूजन कर रहे हैं तो दिन की शुरुआत शुभचिंतकों और करीबियों को शुभकामनाएं देकर करें। यहां दुर्गा अष्टमी के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।  

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes Bhajan Mantra Images Bhakti Geet Wallpapers in Hindi
Durga Ashtami 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala

Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes: 15 अक्तूबर 2023 से शुरु हुए शारदीय नवरात्रि के पर्व का समापन होने जा रहा है। 22 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। इसके बाद 23 अक्तूबर को महानवमी होगी, इस दिन 9 दिवसीय पर्व के मौके पर उपवास करने वाले अपना व्रत खोलते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी कहते हैं। नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। दुर्गा अष्टमी माता दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी की उपासना का दिन है। महागौरी भगवान गणेश की माता हैं। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। वैसे तो महानवमी के दिन भी कन्या पूजन करके उपवास खोला जा सकता है लेकिन मान्यता है कि महाअष्टमी पर कन्या पूजन से माता गौरी विशेष कृपा बरसती है।



नवरात्रि का पहला और आखिरी उपवास करने वाले दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। आप भी दुर्गा अष्टमी का उपवास हैं या कन्या पूजन कर रहे हैं तो दिन की शुरुआत शुभचिंतकों और करीबियों को शुभकामनाएं देकर करें। यहां दुर्गा अष्टमी के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।  

Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes Bhajan Mantra Images Bhakti Geet Wallpapers in Hindi
Durga Ashtami 2023 - फोटो : Amar Ujala

नव दीप जलें, नव फूल खिलें
हर रोज मां का आशीर्वाद मिले।
इस दुर्गा अष्टमी आपको वो सब मिले
जो आपका दिल कहे।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes Bhajan Mantra Images Bhakti Geet Wallpapers in Hindi
Durga Ashtami 2023 - फोटो : Amar Ujala

दुर्गा अष्टमी का त्योहार
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
मां दुर्गा पधारें आपके द्वार
हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes Bhajan Mantra Images Bhakti Geet Wallpapers in Hindi
Durga Ashtami 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala

माता दुर्गा लाएं सुख समृद्धि
महालक्ष्मी करें धन की बौछार
ऐसा पावन हो दुर्गा अष्टमी का त्योहार।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes Bhajan Mantra Images Bhakti Geet Wallpapers in Hindi
Durga Ashtami 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala

मैया हैं आती नवरात्रों में
नाचेंगे हम सब जगरातों में
मां की मूरत बसी है आंखों में
मिलकर पूजन करेंगे नवरात्रों में।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed