शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में देश का माहौल भक्तिमय और शक्तिमय हो चुका है। मां दुर्गा को समर्पित नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व का आखिरी दिन महानवमी होती है। महानवमी के दिन माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या भोज भी किया जाता है और कन्याओं को उपहार दिया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा कैलाश छोड़कर धरती पर आकर रहती हैं। महानवमी के पर्व को पूरा देश बड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाता है। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रियजन और सगे-संबंधियों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। इस खास अवसर पर हम भी आपके लिए महानवमी विशेष शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज सकते हैं...
Navratri 2019: महानवमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी के कदम आपके घर में आयें,
आप खुशहाली से नहायें,
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,
महानवमी की आपको शुभकामनाएं।
नव शक्ति,
नव चेतना,
नव उत्थान,
नव भक्ति,
नव आराधना,
नव कल्याण,
नव ज्योत्सना,
नव कल्पना,
नव निर्माण
नवमी के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना
शुभ महानवमी।
मां की ज्योति से प्रेम मिलता है,
सबके दिलो को आनंद मिलता है,
जो भी जाता है माता के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
|| शुभ महानवमी, जय माता दी ||
खुशियों और आपका,
जन्म-जन्म का साथ हो,
सभी की जुबान पर आपकी
हंसी की बात हो,
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो,
सर पर आपके मां दुर्गा
का सदा हाथ हो।
महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं