फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो ये सोचते रहते हैं सेक्स की लत के शिकार लोग?

Sat, 15 Feb 2020 06:21 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 15 Feb 2020 06:21 PM IST
sexual addiction and mindset of people who think about sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेक्स की लत वाले' लोगों के दिमाग़ के इस पहले अध्ययन में ड्रग्स के आदी लोगों से उल्लेखनीय समानताएं सामने आई हैं। इस बात को लेकर भी विवाद है कि क्या सेक्स क्रियाओं जैसे पोर्न देखने वाले लोगों को सेक्स की लत का आदी उसी तरह से कहा जा सकता है, जैसा किसी चेन स्मोकर को।

sexual addiction and mindset of people who think about sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैंब्रिज विश्वविद्याल के शोधकर्ताओं ने पोर्न वीडियो देख रहे 19 लोगों के दिमाग़ का अध्ययन किया।शोध में पता चला है कि पोर्न देखते वक़्त दिमाग़ के वही हिस्से सक्रिय हुए जो ड्रग्स के आदी व्यक्ति को पसंद का नशा दिखने पर होते हैं।

sexual addiction and mindset of people who think about sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रेन स्कैन
शोध में शामिल दो लोग ऐसे हैं जिन्हें काम के दौरान पोर्न देखने के कारण नौकरी छोड़नी पड़ी। उनमें से चार का कहना है कि पोर्न सेक्स सेवाएं देने वालों तक पहुँचने का रास्ता है। शोधकर्ताओं ने सेक्स विचारों से प्रभावित लोगों और सामान्य स्वस्थ लोगों के दिमाग़ों की तुलना भी की।

विज्ञापन
sexual addiction and mindset of people who think about sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पहला अध्ययन
शोध में शामिल कैंब्रिज विश्वविद्याल की डॉक्टर वेलेरी वून ने बीबीसी से कहा कि यह इस दिशा में पहला अध्ययन है और नतीजों के आधार पर स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि इसे सेक्स की लत कहा जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि जितनी कम उम्र में लोग नशे के पदार्थों के संपर्क में आते हैं उतनी ही ज़्यादा संभावना उनके आदी बन जाने की होती है।

sexual addiction and mindset of people who think about sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एसोसिएशन फ़ॉर ट्रीटमेंट ऑफॉ सेक्स एडिक्शन एंड कंपलसिविटी से जुड़ी पॉला हॉल कहती हैं कि इंटरनेट अब चौबीस घंटे सेक्स सामग्री उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बीबीसी न्यूज़ से कहा, "ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ रही है जो अपना जोश बरक़रार नहीं रख पाते हैं क्योंकि पोर्न सामग्री पर उन्होंने अपनी ऊर्जा ख़र्च कर दी है।"

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed