बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म साल 1987 को मुंबई में हुआ था। खबरों की मानें तो वरुण अपने काम में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने तक की फुर्सत नहीं है। जिसकी वजह से वह सेट पर ही फिल्म के क्रू सेलिब्रेशन के मूड में हैं। वरुण बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। महज 10 फिल्मों में काम करने वाले वरुण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं वरुण के बचपन की कुछ अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।
वरुण धवन ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले वरुण ने करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।
वरुण बचपन में काफी नटखट थे और उनमें अनुशासन लाने में उनके मां-पापा को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
वरुण जब लंदन में अपनी पढ़ाई कर रहे थे तो एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए वह नाइटक्लबों में लीफलेट बांटने का भी काम करते थे। वरुण गोविन्दा के जबरदस्त फैन हैं। उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो वो गोविन्दा का फीडबैक लेना बेहद पसंद करते हैं।
वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'ढिशूम', और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके खूब तारीफें बटोरी।