फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sardal Patel Jayanti Quotes: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज, पढ़ें लौह पुरुष के अनमोल विचार

Tue, 31 Oct 2023 09:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 31 Oct 2023 09:43 AM IST
सार

 सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है। आइए जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार, जो एकता की पढ़ाते हैं पाठ।

विज्ञापन
Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary Motivational Quotes Anmol Vachan in Hindi
सरदार पटेल के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Quotes: आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इन दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत में छोटे-छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था।



सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी, उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है। आइए जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार, जो एकता की पढ़ाते हैं पाठ।

Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary Motivational Quotes Anmol Vachan in Hindi
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala

इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary Motivational Quotes Anmol Vachan in Hindi
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala

आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary Motivational Quotes Anmol Vachan in Hindi
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala

शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

विज्ञापन
Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary Motivational Quotes Anmol Vachan in Hindi
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala

आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिए और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed