{"_id":"5c220b88bdec2257235e67f1","slug":"salman-khan-birthday-special-interesting-facts-about-salman-you-probably-did-not-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसलिए सलमान को एक अंडा खाने में लग जाते हैं कई घंटे, हमेशा नीला पत्थर पहने रखने के पीछे भी है यह वजह","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इसलिए सलमान को एक अंडा खाने में लग जाते हैं कई घंटे, हमेशा नीला पत्थर पहने रखने के पीछे भी है यह वजह
Thu, 27 Dec 2018 12:46 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल राशिद सलीम यानी सलमान खान 53 साल के हो चुके हैं। उनके फैंस उनके डांस स्टेप से लेकर उनका फैशन सेंस कॉपी करते हैं। इतना ही नहीं वह उनकी जिंदगी से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। सलमान खान हमेशा अपनी दाईं कलाई में नीले पत्थर वाला एक ब्रेसलेट हमेशा पहने रहते हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए भी वह उसे नहीं उतारते। क्या आप जानते हैं इस ब्रेसलेट के पीछे की कहानी?
विज्ञापन
Salman Khan
दरअसल, ऐसा ब्रेसलेट सलमान ने 15 साल पहले अपने पिता सलीम खान के हाथों में देखा था और फिर उसे निकाल कर अपने लिए उसका डुप्लीकेट बनवाया। सलमान इसे अपने लिए बहुत लकी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
सलमान ‘स्यूसाइड डिजीज’ नाम की बीमारी के शिकार हैं! इस बीमारी का वैज्ञानिक नाम ट्राईजेमिनल न्यूरलजिया है। इसमें इंसान के चेहरे की नसों में भयानक दर्द होता है। पिछले काफी समय से सलमान इस बीमारी का इलाज कर रहे हैं। कुछ समय पहले इस दर्द से उनकी आवाज तक भर्राने लगी थी। सलमान का कहना है कि इस वजह से उन्हें एक अंडा खाने में कई बार घंटों लग जाते हैं।
सलमान खान
- फोटो : Facebook
क्या आप जानते हैं सलमान रुमाल का इस्तेमाल नहीं करते। अपना चेहरा या हाथ साफ करने के लिए सलमान हमेशा मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। सलमान को साबुन का काफी शौक है। उनके बाथरूम में कई तरह के खुशबूनुमा साबुन आपको मिल जाएंगे।
salman khan
सलमान खान को आपने कई जूतों के एड में देखा होगा लेकिन निजी जीवन में उन्हें नंगे पांव चलना बेहद पसंद है। उन्हें खाने में चाइनीज पसंद है और उन्हें पेंटिंग करने का भी शौक है। उन्हें लिखनेे का भी बहुत शौक है। उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।
salman khan
फिल्मों से जुड़ने से पहले सलमान को तैराकी का शौक था। स्कूल के दिनों में वह तैराकी किया करते थे और स्कूल की टीम में शामिल थे। अगर सलमान फिल्मों में करियर नहीं बनाते तो आज शायद वह तैराकी में भारत का नाम रोशन कर रहे होते।
salman khan
क्या आप जानते हैं कि जिंदगी में हर चीज का खतरा उठाने वाले सलमान खान को पानी से डर लगता था। वो बचपन में तैरने से बहुत डरते थे। एक दिन उनकी बड़ी अम्मी ने उन्हें रस्सी से बांधा और पड़ोस के एक कुएं में फेंक दिया। यह सलमान के लिए स्वीमिंग का पहला पाठ था। इसके बाद से सलमान अक्सर उस कुएं में तैरने के लिए जाया करते थे। बचपन में उन्होंने इस कुएं में ही स्वीमिंग सीखी।
salman khan
- फोटो : instagram
बताया जाता है कि इंटरनेट और स्मार्टफोन के जमाने में भी सलमान खान को कोई ईमेल आईडी नहीं है। उनका मानना है कि उन्हें ईमेल आईडी की जरूरत ही नहीं पड़ती है, वह फ़ोन पर सीधे बात करना पसंद करते हैं।