सचिन पायलट देश के एक जाने-माने राजनेता हैं। वह चर्चित राजनीतिक हस्ती रहे राजेश पायलट के बेटे हैं और फिलहाल वह राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह 15वीं लोकसभा में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी रह चुके हैं। यही नहीं, सचिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। हालांकि बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।
हालांकि इन दिनों वह अपने निजी जीवन के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में सचिन पायलट और सारा पायलट ने तलाक ले लिया है। सचिन पायलट की सारा संग लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रही। दोनों राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। सचिन और सारा को लंदन के कॉलेज में प्यार हुआ और दोनों ने लव मैरिज कर ली। सालों रिश्ता निभाने के बाद सचिन और सारा पायलट एक दूसरे से अलग हो गए। आइए जानते हैं सचिन पायलट की पढ़ाई से लेकर उनकी लव स्टोरी तक के बारे में, जो बड़ी ही रोचक है।