फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pet Care Tips: पालतू जानवर पालने का है मन तो सबसे पहले जान लें ये जरूरी बात, पेट्स संभालना हो जाएगा आसान

Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
सार

Pet Care Tips

विज्ञापन
Essential Pet Care Tips and Tricks for Cats and Dogs Know Pet Parent Guide
Pet Care Tips - फोटो : Istock

रेणु फ्रांसिस


 
पालतू जानवर समय के साथ हमारे घर का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन ऐसा होने में समय लगता है और आपको इसके लिए बहुत-सी चीजों का ध्यान रखना होता है। पालतू जानवरों को घर में रखने का चलन नया नहीं हैं। कई लोग इन को अकेलापन दूर करने के लिए पालते हैं तो कई स्टेटस मेंटेन करने के लिए। लेकिन ज्यादातर लोग जानवरों को अपनी जिंदगी का हिस्सा मानते हैं। पालतू जानवरों को अपने साथ रखने से स्वास्थ्य को भी कई लाभ होते हैं। रोजाना इनके साथ टहलने या खेलने से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। लेकिन यदि आप पहली बार पेट्स पालने जा रही हैं या मन बना रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे इनको पालने में आपको कोई परेशानी या समस्या न आए।

Essential Pet Care Tips and Tricks for Cats and Dogs Know Pet Parent Guide
cat pet new - फोटो : istock

सबसे पहले चुनाव

घर में पेट्स लाने से पहले तय करें कि कौन-सा पेट बच्चे और आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के लोग किस पेट को घर लाना चाहते हैं- कुत्ता, बिल्ली, खरगोश या कोई अन्य पालतू पशु। साथ ही इस बात पर विशेष तौर से ध्यान दे कि उस पेट से परिवार के किसी व्यक्ति को एलर्जी तो नहीं है। इसलिए किसी भी जानवर को घर में लाने से पहले परिवार वालों से सलाह जरूर लें।

फिर पूरी जानकारी

घर में आप कोई भी पेट ला रही हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी आपके पास होनी चाहिए, जैसे कि वह किस नस्ल का है, उसके परिवार की जानकारी, उसका वैक्सीनेशन और डिवर्मिंग आदि। इस प्रकार की सारी जानकारी होने से आप पेट का व्यवहार और उसे होने वाली बीमारी को आसानी से समझ सकती हैं।

Essential Pet Care Tips and Tricks for Cats and Dogs Know Pet Parent Guide
pet dog new - फोटो : istock

पर्याप्त जगह

अगर आप किराये के मकान में रहती हैं और मकान भी छोटा है तो आपको छोटी नस्ल का जानवर ही पालना चाहिए, ताकि वह आराम से रह सके। बड़े पेट्स छोटी जगह में नहीं रह पाते। उन्हें सोने, उठने-बैठने में परेशानी होती है, जिस कारण वे चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसलिए पेट्स का चुनाव करते समय घर में उनके लिए पर्याप्त जगह है या नहीं, यह जरूर देख लें, ताकि आपका पेट अच्छी तरह से रह सके।

खर्च के बारे में भी सोच लें

पेट्स घर के सदस्य की तरह ही होते हैं, इसलिए आपको उनके लिए अलग से खर्च भी करना होगा। पेट को डॉक्टर के पास ले जाना, वैक्सीनेशन कराना, उस के लिए बेल्ट-पट्टा एवं खाने के बर्तन लेना, सोने की जगह बनवाना, ऐसे बहुत से खर्च आपको करने पड़ेंगे। इसलिए पेट को घर लाने से पहले इस बारे में भी एक बार विचार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Pet Care Tips and Tricks for Cats and Dogs Know Pet Parent Guide
Pet Dog Rules - फोटो : Istock

ट्रेनिंग बहुत जरूरी

आप चाहती हैं कि आपका डॉगी भी अन्य पेट्स की तरह आपकी बात माने और उसका व्यवहार हर किसी के साथ अच्छा रहे तो कुछ समय तक उसे ट्रेनिंग दिलवाएं। पेट्स ट्रेनर उस को व्यवहारिक ही नहीं, बल्कि खान-पान की ट्रेनिंग भी देंगे। इससे उसे आपके साथ घुलने-मिलने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

समय का ध्यान

हेल्दी पेट के पेरेंट्स बनने के लिए आपको उनके लिए समय भी निकालना पड़ेगा। उन्हें सुबह-शाम घुमाने ले जाना होगा, उनकी पसंद का खाना भी समय-समय पर देते रहना होगा। ऐसा न करने पर वह चिड़चिड़े हो जाएंगे। इसलिए अगर आप पेट को समय दे सकती हैं, तभी उसे घर लाएं।

विज्ञापन
Essential Pet Care Tips and Tricks for Cats and Dogs Know Pet Parent Guide
Best Veterinary - फोटो : social Media

आस-पास पशु चिकित्सक

आपको अपने आस-पास मौजूद पशु चिकित्सकों की जानकारी रखना भी जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी में आप तुरंत उसका इलाज करा सकें। आप उनसे अपने पेट्स का चेकअप आदि भी करा सकती हैं। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो पेट आने के बाद आपका घर उसकी मस्ती और शरारतों से गुलजार हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed