फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tri Colour Rangoli Designs: कांटे-चम्मच से फटाफट बनाएं ये ट्राई कलर रंगोली, 15 मिनट में हो जाएगी तैयार

Tue, 21 Jan 2025 01:57 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

इस दिन बच्चे स्कूल और कॉलेजों को सजाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, इन सब में सबसे खास होता है रंगोली। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप फटाफट तिरंगे की रंगोली कैसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Republic Day Special TriColour Rangoli Easy Designs using spoon and bangles see details inside disprj
तिरंगा रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत हर साल की तरह इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन हर तरफ रौनक बिखरी रहती है। भारत का हर नागरिक इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है और इस दिन बच्चे स्कूल और कॉलेजों को सजाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, इन सब में सबसे खास होता है रंगोली। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप फटाफट तिरंगे की रंगोली कैसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

Republic Day Special TriColour Rangoli Easy Designs using spoon and bangles see details inside disprj
स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram

खास है यह डिजाइन
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप रंगोली का यह डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपको चम्मच का इस्तेमाल करना होगा। बॉर्डर वर्क पर आपको खास ध्यान देना होगा और लाइन के अंदर रंग भरने होंगे। इसके अंदर आप नीले और सफेद रंग को भरकर इसे और खास बना सकते हैं।

Republic Day Special TriColour Rangoli Easy Designs using spoon and bangles see details inside disprj
फ्लैग डिजाइन रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम @artopiacreatives

फ्लैग डिजाइन रंगोली
यह रंगोली काफी आसानी से बन जाती है। इसे भी आप चम्मच और किसी तिल्ली की मदद से बना सकती हैं। सबसे पहले आपको एक फ्लैग का डिजाइन बनाना होगा और बाद में अशोक चक्र। फिर हल्के हाथों से आपके बनाए गए डिजाइन में रंग भरने होंगे। यह डिजाइन आप सिर्फ 15 मिनट में बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Special TriColour Rangoli Easy Designs using spoon and bangles see details inside disprj
स्कूली बच्चों के लिए आसान रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम

स्कूली बच्चों के लिए आसान रंगोली
यह फ्लैग डिजाइन इन दिनों काफी वायरल हो रहा है और स्कूली बच्चे इस डिजाइन को बनाना काफी पसंद करते हैं। इसके लिए आपको एक तिरंगा फ्लैग बनाना होगा और उसमें केसरिया, सफेद और हरा रंग भरना होगा, इसके बाद आपको फ्लैग के दोनों तरफ कबूतर बनाने हैं। कबूतर बनाने के लिए आप सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी रंगोली को काफी आकर्षक बनाएगा।

विज्ञापन
Republic Day Special TriColour Rangoli Easy Designs using spoon and bangles see details inside disprj
एथनिक डिजाइन रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम

एथनिक डिजाइन रंगोली
इस रंगोली डिजाइन को एथनिक रंगोली डिजाइन भी कहा जाता है। ऐसे रंगोली आमतौर पर हम त्योहारों में बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें तिरंगा टच देकर आप इसे गणतंत्र दिवस के लिए भी पेश कर सकते हैं। इस पूरे डिजाइन को बनाने के लिए आपको तिल्ली का इस्तेमाल करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed