फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: दुनिया में सबसे अलग भारत का संविधान कैसे बनकर हुआ तैयार? जानें संविधान की खास बातें

Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
सार

संविधान के निर्माण में लगभग दो साल से अधिक वक्त लगा। आइए जानते हैं कि भारत के संविधान को कैसे और किसने तैयार किया? भारत के संविधान का इतिहास, निर्माण प्रक्रिया जानें सब कुछ।

विज्ञापन
Republic Day 2023 History Of Indian Constitution Made samvidhan kaise bana in Hindi
भारत के संविधान का निर्माण - फोटो : amar ujala

Republic Day 2023 Indian Constitution Made: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और देश एक संविधान व लोकतांत्रिक राष्ट्र बन गया। तब से इस दिन को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना लोकतंत्र संविधान है। भारतीय संविधान में जितनी विविधताएं हैं, उतनी दुनिया के किसी संविधान में नहीं है। सबसे बड़ा लिखित संविधान होने का गौरव भारत के संविधान को प्राप्त है। आज भी भारत के लिखित संविधान की मूल प्रति को सुरक्षित रखा गया है। यह हाथ से बने कागज पर लिखा संविधान है, जिसके कागज को दशकों से संभालकर रखा गया है। हमारे संविधान ने भारत के हर नागरिक के लिए उनके अधिकार और कर्तव्य निर्धारित किए हैं। आजादी के लगभग तीन साल बाद भारत का संविधान लागू हुआ। यानी संविधान के निर्माण में लगभग दो साल से अधिक वक्त लगा। आइए जानते हैं कि भारत के संविधान को कैसे और किसने तैयार किया? भारत के संविधान का इतिहास, निर्माण प्रक्रिया जानें सब कुछ।

Republic Day 2023 History Of Indian Constitution Made samvidhan kaise bana in Hindi
भारत के संविधान का निर्माण - फोटो : amar ujala

भारत का संविधान कैसे तैयार हुआ?

1950 से पहले तक देश में भारत सरकार अधिनियम एक्ट (1935) लागू था, जिसे 26 जनवरी 1950 को हटाकर भारत का संविधान लागू कर दिया गया। हालांकि देश की आजादी से पहले ही संविधान के निर्माण की तैयारी शुरु हो गई थी। 9 दिसंबर 1946 को संविधान के निर्माण के लिए पहली बैठक हुई। वहीं आजादी के बार 29 अगस्त 1947 को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग समिति का गठन किया गया।

Republic Day 2023 History Of Indian Constitution Made samvidhan kaise bana in Hindi
भारत का संविधान - फोटो : social media

संविधान सभा

उस समय ड्राफ्टिंग समिति में कुल सात सदस्य थे, जिन्होंने संविधान का एक मसौदा तैयार किया था। ये सदस्य थे- डॉ. भीम राव अमबेडकर (अध्यक्ष), एन गोपाल स्वामी आयंगर, अलादी कृष्णस्वामी अययार, डॉ. के एम मुंशी, सैयद मोहम्मद सादुल्लाह, एन माधव राव, और टी टी कृष्णमचारी। साथ ही संविधान सभा ने बी एन राव को संवैधानिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2023 History Of Indian Constitution Made samvidhan kaise bana in Hindi
संविधान सभा में शामिल महिला सदस्य - फोटो : amar ujala

संविधान सभा के कुल सदस्य

हालांकि संविधान सभा के कुल सदस्य 379 थे, जिसमें से 15 महिलाएं थीं। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। आंबेडकर ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के विषय में संबंधित अनुच्छेदों पर बहस के दौरान अपना नजरिया सबके सामने रखा।

विज्ञापन
Republic Day 2023 History Of Indian Constitution Made samvidhan kaise bana in Hindi
बी आर अंबेडकर - फोटो : facebook

संविधान बनने में कितना समय लगा?

भारत के संविधान के निर्माण में 2 साल, 11 माह, 17 दिन का समय लगा। संविधान पर समिति के 15 महिलाओं समेत 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कई बार संविधान का मसौदा पेश किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed