फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोफे, कारपेट, मग आदि से इस तरह मिटाएं कॉफी के दाग, लौट आएगी खोई चमक

Mon, 01 Mar 2021 03:01 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 01 Mar 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
remove coffee stains from sofa carpet mug with this ways in hindi
दाग को बिल्कुल साफ किया जा सकता है - फोटो : Social Media

कॉफी पीते- पीते किसी भी जगह पर यदि कॉफी गिर जाती है तो उस दाग को निकालने के लिए परेशान होने की बजाय कुछ आसान नुस्खे अपनाकर दाग को बिल्कुल साफ किया जा सकता है। सोफे, कारपेट आदि पर जब कॉफी गिर जाती है तो यह दाग बहुत ही खराब दिखाई देते हैं। नए मग पर भी कॉफी के दाग बिल्कुल अच्छे नहीं दिखाई देते हैं। पसंदीदा कपड़ों पर जब कॉफी गिर जाए, तब तो दिल ही टूटता जाता है लेकिन अगली स्लाइड्स से हम बता रहे हैं आपको कुछ आसान टिप्स जिनको अपनाने से सामान पहले की ही तरह नया सा दिखने लगेगा। 

remove coffee stains from sofa carpet mug with this ways in hindi
कॉफी के दाग निकालना इतना आसान नहीं होता है - फोटो : Social media

सोफा
कई बार हमसे या फिर घर पर जब मेहमान आते हैं तो उनके बच्चों से ही सोफे आदि पर कॉफी गिर जाती है। कॉफी के दाग निकालना इतना आसान नहीं होता है और यह बहुत गंदे दिखाई देते हैं। इन्हें निकालने के लिए एक स्पॉन्ज लें, उसपर थोड़ी मात्रा में डिटर्जेंट डालें और जिस जगह पर दाग है, उस स्थान पर रगड़ें। फिर स्पॉन्ज को पानी में डालने के बाद फिर से इस प्रक्रिया को दोहराएं। 

remove coffee stains from sofa carpet mug with this ways in hindi
दो कप गर्म पानी में सफेद सिरका डालें - फोटो : amar ujala

कारपेट
कारपेट पर यदि कॉफी का दाग गिर जाता है तो उसे साफ करने के लिए सबसे पहले तो दाग पर पेपर टॉवल रखें और सोख लें। इसके बाद एक मिश्रण तैयार करें। दो कप गर्म पानी में सफेद सिरका डालें और साथ ही में डिशवॉश लिक्विड की भी कुछ बूंदें मिला लें। एक सूखे कपड़े को इस मिश्रण में डालें और कॉफी के दाग पर रगड़ें। कारपेट पर से दाग निकल जाएगा और कारपेट पहले की ही तरह दिखाई देने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
remove coffee stains from sofa carpet mug with this ways in hindi
उसमें नमक का पानी डालकर रख दें - फोटो : Pixabay

मग
मग पर यदि कॉफी के निशान रह जाते हैं तो वह बहुत खराब दिखने लगते हैं। मग पर से कॉफी के दाग निकालने के लिए उसमें नमक का पानी डालकर रख दें। थोड़ी देर बाद अपने हाथों से इन दागों को निकालें। नमक से यदि दाग नहीं निकलते हैं तो आप बेकिंग सोड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोड़े को दाग पर स्क्रबर से रगड़ें। मग पहले की तरह ही नए जैसा चमकने लगेगा। 

 

विज्ञापन
remove coffee stains from sofa carpet mug with this ways in hindi
दाग वाले हिस्से पर टेबल सॉल्ट डालना होगा - फोटो : सोशल मीडिया
कपड़े
कपड़ों पर कॉफी का गिरना बहुत ही सामान्य बात है लेकिन इसे निकालना भी इतना मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले दाग वाले हिस्से पर टेबल सॉल्ट डालना होगा। दो मिनट के बाद पेपर टॉवेल से उस हिस्से को साफ करें। 15 मिनट के लिए कपड़े को ठंडे पानी में भीगो दें और उसमें थोड़ी मात्रा में लॉन्ड्री डिटर्जेंट डालें। दाग अगर बहुत अधिक जिद्दी न हो तो दाग पर सफेद विनेगर डालकर उसे ब्रश से भी साफ किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed