{"_id":"603ca3d72e5b0a45f41bddc7","slug":"ms-dhoni-lifestyle-house-cars-bikes-match-income-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज जीते हैं लग्जरी लाइफ, महंगी कारों और बाइकों के अलावा अरबों के हैं मालिक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज जीते हैं लग्जरी लाइफ, महंगी कारों और बाइकों के अलावा अरबों के हैं मालिक
बेस्ट फिनिशर, बेस्ट क्रिकेटर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट कप्तान और भी नाजाने कितना कुछ अपने अंदर समेटे हमेशा ही आगे बढ़ते रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी। माही ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका योगदान कभी कोई नहीं भूला सकता। छोटी-छोटी गलियों में छोटे से बल्ले से खेलने वाले माही आज दुनियाभर के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं। धोनी ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताते हुए सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि काफी शोहरत भी कमाई और आज माही एक लग्जरी लाफ जीते हैं। तो चलिए आपको महेंद्र सिंह धोनी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 8
एमएस धोनी
- फोटो : PTI
रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 में भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया था। आखिरी गेंद पर धोनी के बल्ले से निकला वो सिक्स हर किसी को याद है, क्योंकि इसी की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। माही को बेस्ट फिनिशर के तौर पर भी जाना जाता है। बल्लेबाजी करते हुए उनके दिमाग में रनों की गणना किसी केलकुलेटर से भी तेज चलती है, और वो अपने अंदाज से खेलते हुए मैच जिताकर ही दम लेते हैं।
3 of 8
एमएस धोनी
- फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी को मैच फीस के तौर पर एक करोड़ रुपये मिलते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई के मुताबिक, जो खिलाड़ी ग्रेड ए में आता है, उसकी सैलरी इतनी होती है और माही इस सूची में आते थे। कुल मिलाकर माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले तक करोड़ों रुपये क्रिकेट खेलकर कमाए। माही के कप्तानी छोड़ने के बाद उनके फैंस काफी निराश हुए थे, लेकिन धोनी हमेशा से ही दूसरों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एमएस धोनी
- फोटो : PTI
भले ही माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन अब भी वो आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, माही आईपीएल में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाले क्रिकेटर भी बन चुके हैं। चेन्नई से कॉन्ट्रेक्ट बढने से पहले माही की कुल कमाई 137 करोड़ थी, लेकिन कॉनट्रेक्ट बढ़ने के बाद ये कमाई 150 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
5 of 8
एमएस धोनी
- फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा महंगे ब्रांड्स के विज्ञापन के जरिए भी कमाई करते हैं। 20 सितंबर 2016 तक धोनी के पास 20 से ज्यादा ब्रांड्स थे, जिनसे वो 195 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमाते हैं। वहीं, इसके बाद उन्होंने कई ब्रांड्स को छोड़ा और कई नए ब्राडंस से जुड़े भी थे। इसके अलावा धोनी सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।