Karwa Chauth Online Shopping Alert: करवा चौथ का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। इस मौके पर कई लोग अपने जीवनसाथी के लिए कपड़े, ज्वेलरी, घड़ियां और दूसरे गिफ्ट खरीदते हैं। वहीं, समय बचाने के लिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं।
{"_id":"6ad8947685ae0e89ae07d366","slug":"karwa-chauth-2026-how-to-avoid-being-scammed-when-buying-gifts-or-jewellery-online-for-karwa-chauth-2026-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट या ज्वेलरी खरीदते समय ठगी से कैसे बचें? एक गलती और बैंक खाता खाली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट या ज्वेलरी खरीदते समय ठगी से कैसे बचें? एक गलती और बैंक खाता खाली
Wed, 21 Oct 2026 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 21 Oct 2026 04:01 PM IST
सार
Karwa Chauth Online Shopping: करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट और ज्वेलरी खरीदते समय फर्जी वेबसाइट, नकली डिस्काउंट या ऑफर्स जैसी चीजों के जरिए ठगी का खतरा हो सकता है। इसलिए इस करवा चौथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी खरीदारी और पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
करवा चौथ पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
फर्जी वेबसाइट पर खरीदारी करने से बचें
- ऑनलाइन ज्वेलरी या गिफ्ट खरीदने से पहले वेबसाइट का यूआरएल ठीक से चेक करें
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही इस लिंक से पेमेंट करें
- हमेशा वेबसाइट पर कंपनी का नाम, कंपनी की जानकारी, रिटर्न पॉलिसी और शिकायत दर्ज कराने का तरीका जरूर देखें
- सिर्फ वेबसाइट पर ताला लगा होने या HTTPS चेक करना ही काफी नहीं है
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें
करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
बहुत सस्ते ऑफर्स देखकर न करें जल्दबाजी
- अगर किसी ज्वेलरी या महंगे गिफ्ट की कीमत सामान्य से बहुत कम दिखाई दे रही है, तो सावधान हो जाएं
- खासकर तब, जब वेबसाइट सीमित समय का ऑफर बताकर तुरंत पेमेंट करने का दबाव बनाए
- खरीदारी से पहले उसी सामान की कीमत दूसरी विश्वसनीय वेबसाइट या एप पर जरूर चेक करें
- ग्राहकों द्वारा दी गई रेटिंग और कमेंट जरूर पढ़ें जिससे आपको पता चल सकता है कि ऑफर्स सही है या फेक
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
ज्वेलरी खरीदते समय बिल और शुद्धता जरूर चेक करें
- सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदते समय वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क की जानकारी जरूर देखें
- सोने के आभूषण के लिए लागू हॉलमार्क और HUID संबंधी जानकारी भी चेक करें
- कोशिश करें कि ज्वेलरी ऑफलाइन विश्वसनीय स्टोर से ही खरीदें
- जो भी सामान खरीदे उसका बिल जरूर लें, क्योंकि ये आपके आगे बहुत काम आ सकता है
विज्ञापन
करवा चौथ पर ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
पेमेंट में सावधान और रिटर्न पॉलिसी जरूर चेक करें
- कोशिश करें कि जो भी सामान खरीदें उसकी पेमेंट कैश ऑन डिलीवरी करें न की ऑनलाइन मोड से
- अपनी कोई भी गोपनी बैंकिंग जानकारी किसी को भी शेयर न करें
- करवा चौथ के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं, तो डिलीवरी की अनुमानित तारीख जरूर देखें
- रिटर्न, एक्सचेंज और रिफंड की शर्तें भी पहले ही पढ़ लें ताकि दिक्कत न हो