फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 के बाद यदि आपका भी वैवाहिक जीवन होने लगा है नीरस तो एकबार आजमाकर देखें ये तरीके

Thu, 21 Jan 2021 03:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 21 Jan 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
after 40 use this tips to maintain love in your married life
उम्र के इस पड़ाव पर रिश्ते को प्यार से सींचते हुए चलें - फोटो : pixabay

रिश्ते में जब थोड़ा लंबा समय बीत जाता है तो कई लोग थोड़ी दूरियां और ऊब महसूस करने लगते हैं। खासकर जब 40 की उम्र पार हो जाती है तो उन्हें लगता है, अब तो जीवन में कोई उत्साह ही नहीं बचा है। ऐसा ख्याल आने के पीछे वजह बहुत आम है कि लंबे समय से आप एक- दूसरे को समय ही नहीं दे पा रहे हैं। आपका जीवन व्यस्तताओं में उलझ गया है इसलिए बहुत जरूरी है कि उम्र के इस पड़ाव पर रिश्ते को प्यार से सींचते हुए चलें। एक- दूजे के लिए समय निकालने, फिक्र जताने का ख्याल रखें। अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों से आपका वैवाहिक जीवन 40 के बाद भी रहेगा प्यार से भरापूरा। 

 

 

 

 

 

 

 

after 40 use this tips to maintain love in your married life
आप अपने बाल, त्वचा, ड्रेसअप, सब पर ध्यान देते थे - फोटो : Social media

खुद का ख्याल रखना
याद कीजिए जब आप अपने पार्टनर से पहली बार मिले थे या रिश्ते के शुरुआती दौर में आप खुद का कितना ख्याल रखते थे। आप अपने बाल, त्वचा, ड्रेसअप, सब पर ध्यान देते थे लेकिन जैसे- जैसे समय बीता आप इन सब चीजों के प्रति नीरस होने लगे। यदि आप फिर से वैसे ही खुद का ख्याल रखना शुरु कर देंगे तो आप इतने सालों बाद भी अपने पार्टनर का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हो जाएंगे।

 

after 40 use this tips to maintain love in your married life
आप दोनों साथ में कुछ नया सीखें - फोटो : social media

नया करने का जज्बा
40 की उम्र के बाद जीवन में आलस्य को इतनी आसानी से न अपनाएं। अपने भीतर कुछ नया करने के जज्बे को हमेशा जिंदा रखें और कोशिश करें कि आप दोनों साथ में कुछ नया सीखें या फिर कुछ शुरु करें। याद कीजिए रिश्ते के शुरुआती दौर में आप कितना कुछ करना चाहते थे लेकिन आपके पास समय नहीं था। अब आपके पास समय है तो उन सारी चीजों को अब सीख लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
after 40 use this tips to maintain love in your married life
महीने में एकबार डेट नाइट के लिए जरूर समय निकालें - फोटो : facebook

डेट नाइट के लिए समय निकालें
माना कि आप लोग दिनभर साथ रहते हैं लेकिन कोशिश करें कि महीने में एकबार डेट नाइट के लिए जरूर समय निकालें। घर पर आप अपनी व्यस्तताओं में व्यस्त रहते हैं। इसलिए सोचिए यदि आप एक रात सिर्फ एक-दूसरे के लिए समय निकालकर कहीं बाहर जाकर साथ में खाना खाएंगे तो यह कितना अच्छा होगा और निश्चित ही आप लोगों के प्यार को और भी बढ़ायेगा। 

 

विज्ञापन
after 40 use this tips to maintain love in your married life
अपने पार्टनर से माफी मांग लें - फोटो : Pixabay
अपनी गलतियों को मानें
यदि आपको लगता है कि आपसे वाकई गलती हो गई है तो अपने पार्टनर से माफी मांग लें। ऐसा बिल्कुल भी न सोचें कि अब आप अनुभवी हो चुके हैं तो आपसे गलतियां नहीं हो सकती है। यदि आप गलतियों को नहीं मानेंगे तो आप लोगों में बहस होने लगेगी। लंबे समय तक रिश्तों में खटास बनी रहेगी। इसलिए अपनी गलतियों के लिए अपने पार्टनर से माफी मांगे। ऐसा करने से आपके पार्टनर की नजरों में आपका सम्मान ही बढ़ेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed