सेक्शुअल अट्रैक्शन या किसी की तरफ आकर्षित होने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं होता लेकिन डॉ. जस्टिन लेमिलर ने इस बारे में कुछ मजेदार बातें बताई हैं। उन्होंने 'द साइकॉलजी ऑफ ह्यूमन सेक्शुऐलिटी' नामक मशहूर किताब लिखी है। उन्हीं के ब्लॉग से कुछ जानकारी मिली है।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
अपने आप से आकर्षण
हम ज्यादातर अपने जैसे लोगों की ओर ही आकर्षित होते हैं। जो लोग हमें अपनी तरह लगते हैं और जिनकी सोच हमारी तरह होती है ऐसे लोगों के प्रति हमारा आकर्षण ज्यादा होता है। असल में लोगों को अपने आप से ज्यादा प्यार होता है।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
माता-पिता से आकर्षण
जो लोग हमें अपने माता-पिता की याद दिलाते हैं और उनके बारे में बहुत अच्छा बोलते हैं, हम उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। जो लोग हमें अपने माता-पिता के जैसे देखने में या उनके जैसे संस्कारी होने के बारे में बोलते हैं हम उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
जिम से लौटने के बाद आकर्षण
एक्सरसाइज के बाद आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। उस वक्त अगर आप किसी से मिलते हैं तो उसकी ओर आकर्षित होने की संभावना ज्यादा होती है। इसका कारण है कि आपका दिमाग आपको ये सोचने पर मजबूर करता है कि आपके दिल की धड़कनें उसे ही देखकर बढ़ी हैं।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
शराब पीने के बाद होता आकर्षण
एक रिसर्च के मुताबिक नशे में लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं। जितना ज्यादा आप शराब का सेवन करेंगे, सामने वाला आपको उतना ही ज्यादा आकर्षित करेगा।