हम किसी पेशे के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हर पेशे से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व की अपनी छटा होती है। जिससे वो पूरी तरह से प्रभावित नजर आते हैं। जैसे ज्यादातर देखा गया है कि क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग थोड़ा सा ज्यादा खुशमिजाज होते हैं। उसी तरह से किसी लोक कल्याण से जुड़े इंसान में थोड़ी गंभीरता नजर आती है। हर इंसान का पेशा उसे प्रभावित करता है और साथ में प्रभावित होता है उसका परिवार। किसी भी रिश्ते में थोड़ी बहुत परेशानियां तो होती ही हैं। तो अगर आप किसी ऐसे इंसान को डेट कर रही हैं जो पेशे से वकील है तो आपकी जिंदगी में आने वाली परेशानियों को यहां हम समझने की कोशिश करेंगे।
इस पेशे से जुड़े लोग होते हैं बहुत 'बोरिंग', अगर आप भी कर रहीं हैं डेट तो एक बार जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बात तो ये कि अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड या पति वकील है तो उसका पूरा कमरा केवल कानून की किताबों से भरा हुआ होगा। इसके साथ ही मजेदार बात ये है कि आप उससे बहस में कभी जीत ही नहीं पाएंगी। क्योंकि उसके पास आपके हर सवाल का जवाब मौजूद होगा। तो आप भी पड़ गई न सोच में। तो आइए जाने और क्यों खास होते हैं वकील।
काम के लिए कोई घंटे नहीं होते हैं। ये अपनी फाइलों में पूरा दिन बिता सकते हैं। अब आप तो पेशे की गंभीरता को समझती होंगी। किसी बात से पहले आपको सबूत जुटाना पड़ेगा क्योंकि बिना सबूत आपकी बात ये नहीं मानने वाले हैं।
इन्हें शब्दों की जादूगरी बहुत अच्छी तरह आती है। इन्हीं बातों पर ही आपने अपना दिल इनको दिया था। लेकिन फिर भी, ये जरा भी रोमांटिक नहीं होते हैं।
किसी भी समाचार और राजनीति से जुड़े मुद्दे को बहुत गंभीरता से सुनते हैं। और आप इसमें रुकावट नहीं डाल सकती हैं।