स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड हाल ही में दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पति-पत्नी के बीच कोई कानूनी तलाक नहीं होता, बल्कि वे केवल सोने की व्यवस्था अलग कर लेते हैं। यानी वे एक ही घर में रहते हैं लेकिन अलग-अलग बेडरूम में सोते हैं। 'स्लीप डिवोर्स' जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ये 'नींद के लिए आपसी अलगाव' की एक शैली है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि अच्छी नींद पाने के लिए पति-पत्नी अलग कमरों, अलग बिस्तर पर या फिर अलग-अलग समय पर सोते हैं। साथी के खर्राटे की आवाज नींद को बाधित कर देती है, इसके अलावा एसी के तापमान, पंखे की गति या कुछ और चीजों को लेकर युगल में बहस या मतभेद हो सकती है, इसका असर उनकी नींद को प्रभावित न करे इसलिए कई देशों में ये चलन तेजी से बढ़ रहा है।
Sleep Divorce: क्या है स्लीप डिवोर्स? भारत में तेजी से बढ़ रहा है ट्रेंड, बगैर तलाक लिए अलग रहते हैं पति-पत्नी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:10 PM IST
सार
साथी के खर्राटे की आवाज नींद को बाधित कर देती है, इसके अलावा एसी के तापमान, पंखे की गति या कुछ और चीजों को लेकर युगल में बहस या मतभेद हो सकती है, इसका असर उनकी नींद को प्रभावित न करे इसलिए कई देशों में ये चलन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन