Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL Founder Lalit Modi Acquires British Citizenship, Calls It a Proud Moment and New Chapter

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक: कब मिली थी नागरिकता? ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा खुलासा

Sun, 15 Nov 2026 07:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Nov 2026 07:50 AM IST
सार

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2026 को उन्हें नागरिकता मिली थी। ऑक्सफोर्ड यूनियन में उन्होंने इस उपलब्धि का खुलासा करते हुए इसे गर्व और जिम्मेदारी से जुड़ा नया अध्याय बताया।

विज्ञापन
IPL Founder Lalit Modi Acquires British Citizenship, Calls It a Proud Moment and New Chapter
ललित मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। उन्होंने शनिवार (14 नवंबर) को इसकी जानकारी दी। ललित मोदी ने बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिली थी। उन्होंने इसे अपने जीवन का बेहद खास और गर्व का पल बताया। ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस निजी उपलब्धि का खुलासा किया।
विज्ञापन


ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नागरिकता मिलने के मौके पर उनके परिवार और दोस्त मौजूद थे। ब्रिटेन को लंबे समय से अपना घर बताते हुए उन्होंने वहां के लोगों, संस्थानों, परंपराओं और मूल्यों की सराहना की।
विज्ञापन


'ब्रिटिश नागरिक होना गर्व और जिम्मेदारी की बात'
ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक गर्व का पल, एक नया अध्याय। आज 14 नवंबर 2026 को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सम्मान मिला। यहां मैंने अपने जीवन के एक बेहद खास और निजी पड़ाव के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया। मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, '15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मैंने एक समारोह में ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। ब्रिटेन कई वर्षों से मेरा घर रहा है। यहां के लोगों, संस्थानों, परंपराओं और मूल्यों के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है। ब्रिटिश नागरिक बनना एक विशेषाधिकार होने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं गर्व, आभार और अपनेपन की भावना के साथ स्वीकार करता हूं।'


किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर साझा की खबर
ललित मोदी ने कहा कि अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों ने उनके जीवन को आकार दिया है। उन्होंने ब्रिटेन में सकारात्मक योगदान जारी रखने की इच्छा भी जताई। साथ ही अपने परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी जीवन यात्रा अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से बनी है। मैं उस देश के लिए सकारात्मक योगदान जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं, जिसे अब गर्व से अपना घर कहता हूं। इस सफर का हिस्सा रहे अपने परिवार, दोस्तों और सभी लोगों का धन्यवाद। इस खबर को साझा करने का यादगार अवसर देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी आभार। यह एक नया अध्याय है, जिसमें आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा।' ललित मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के मौके पर यह जानकारी साझा करने को भी खास बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत 'गॉड सेव द किंग' लिखकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed