फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025 Celebration: नहीं खेलते हैं होली तो इन तरीकों से मनाएं त्योहार, यादगार बन जाएगा रंगों का पर्व

Mon, 03 Mar 2025 12:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:11 PM IST
सार

यहां कुछ खास और अनोखे तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप होली को रंगों के बिना भी यादगार और आनंदमय बना सकते हैं।  

विज्ञापन
Alternative Holi Celebration Ideas for Whom Not Playing Holi Check Full Details
होली - फोटो : Amar Ujala

Holi Celebration Ideas: होली का त्योहार खुशियों, उमंग और रंगों का प्रतीक है। लेकिन कई लोग रंगों से खेलने में असहज महसूस करते हैं या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से खुद को रंगों से दूर रखते हैं। हालांकि होली सिर्फ रंग लगाने का ही नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का भी त्योहार है। अगर आप भी रंगों से बचते हैं, लेकिन फिर भी होली का जश्न मनाना चाहते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। रंगों से नहीं खेलते तो कुछ अनोखे तरीके अपनाकर त्योहार को यादगार और मजेदार बना सकते हैं। यहां कुछ खास और अनोखे तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप होली को रंगों के बिना भी यादगार और आनंदमय बना सकते हैं।  


 

Alternative Holi Celebration Ideas for Whom Not Playing Holi Check Full Details
फूलों की होली खेलें - फोटो : adobe stock

फूलों की होली खेलें
  

  • अगर आप गुलाल और पानी के रंगों से बचना चाहते हैं, तो फूलों की होली एक बेहतरीन विकल्प है।  
  • गेंदे, गुलाब, टेसू और चमेली के फूलों से प्राकृतिक तरीके से खुशबूदार होली खेलें।  
  • फूलों की होली को और खास बनाने के लिए फूलों की वर्षा करें और संगीत के साथ इसका आनंद लें।  
  • वृंदावन और बरसाने में भी फूलों की होली खेली जाती है, जिससे यह एक सुंदर और पारंपरिक अनुभव बन जाता है।  
Alternative Holi Celebration Ideas for Whom Not Playing Holi Check Full Details
होली - फोटो : Adobe

संगीत और डांस से मनाएं उत्सव

  • अगर आप रंगों से दूर रहना चाहते हैं, तो घर या सोसाइटी में होली स्पेशल कीर्तन, भजन संध्या या संगीत संध्या का आयोजन करें।  
  • होली के पारंपरिक गानों और डांस के साथ इस त्योहार को और खास बनाएं।  
  • रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा और अरे जा रे हट नटखट जैसे होली गीतों पर डांस कर सकते हैं।  
  • घर या सोसाइटी में DJ नाइट रखें और बिना रंगों के सिर्फ मस्ती करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Alternative Holi Celebration Ideas for Whom Not Playing Holi Check Full Details
होली के लिए स्नैक्स - फोटो : Adobe

पारंपरिक व्यंजनों के साथ करें होली सेलिब्रेट

  • होली में सिर्फ रंग नहीं खेला जाता, बल्कि पारंपरिक पकवान भी बनते हैं। 
  • इस दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पारंपरिक होली स्पेशल व्यंजनों का आनंद लें।  
  • गुजिया, मालपुआ, दही भल्ले, ठंडाई, पापड़, चाट और पकौड़े जैसी चीजें बनाकर त्योहार का मजा लें।  
  • घर पर कुकिंग कॉम्पिटिशन रख सकते हैं, जिसमें सभी मिलकर नई-नई रेसिपी बना सकते हैं।  
विज्ञापन
Alternative Holi Celebration Ideas for Whom Not Playing Holi Check Full Details
इको-फ्रेंडली होली खेलें - फोटो : freepik

इको-फ्रेंडली होली खेलें

  • अगर आपको रंगों से एलर्जी है, तो इस होली को प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।  
  • पानी की होली से बचें और अनावश्यक जल खर्च न करें।  
  • यदि रंगों से खेलना ही है, तो ऑर्गेनिक गुलाल या घर पर बने हर्बल रंग इस्तेमाल करें।  
  • पेड़-पौधों की होली खेलें। इस दिन एक नया पौधा लगाकर होली को यादगार बनाएं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed