Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं की सच्ची आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसीलिए इस व्रत का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। इस साल महिलाएं 26 मई यानी कि सोमवार के दिन वट सावित्री व्रत रख रही हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।
{"_id":"6832a487cff11799ad05b73e","slug":"vat-savitri-vrat-2025-gift-idea-for-wife-in-budget-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vat Savitri Vrat 2025: पत्नी रख रही है वट सावित्री का व्रत तो उन्हें ऐसे सरप्राइज देकर करें खुश","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Vat Savitri Vrat 2025: पत्नी रख रही है वट सावित्री का व्रत तो उन्हें ऐसे सरप्राइज देकर करें खुश
Mon, 26 May 2025 07:38 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 26 May 2025 07:38 AM IST
सार
Vat Savitri Vrat 2025: यदि आपकी पत्नी भी वट सवित्री का व्रत रख रही हैं तो उन्हें खास सरप्राइज देकर खुश करें।
विज्ञापन
पत्नी रख रही है वट सावित्री का व्रत तो उन्हें ऐसे सरप्राइज देकर करें खुश
- फोटो : adobe
थॉटफुल गिफ्ट दें
- फोटो : instagram
थॉटफुल गिफ्ट दें
पत्नी को तोहफा दे रहे हैं, तो उन्हें कुछ भी ऐसा उठाकर न दे दें। गिफ्ट लेने से पहले थोड़ा भावात्मक रूप से सोचें। आप चाहें तो उन्हें एक नया मंगलसूत्र तोहफे में दे सकते हैं। सुहानिग महिलाएं मंगलसूत्र हमेशा पहनकर रखती हैं। इसलिए आप चाहें तो उनके लिए नया मंगलसूत्र खरीद कर तोहफा दे सकते हैं।
लव लेटर
- फोटो : Freepik.com
लव लेटर
कुछ अलग सा तोहफा देना है तो अपनी पत्नी को लव लेटर लिख के दें। इस लेटर में वो सब लिख दें, जो बातें आपके मन में हैं। प्यार भरी बातों से सजोंया गया ले लेटर आपकी पत्नी के लिए बेहद खास रहेगा। कोशिश करें कि ये लेटर खुद से लिखें, टाइप न करें।

वट वृक्ष के पास एक फोटोशूट प्लान करें
- फोटो : adobe
वट वृक्ष के पास एक फोटोशूट प्लान करें
यदि ये आपकी पत्नी का पहला वट सावित्री व्रत है तो वट वृक्ष के पास एक फोटोशूट प्लान करें। इसके लिए एक फोटोग्राफर को बुक कर लें। पूजा करते हुए अपनी पत्नी की कैनडिड फोटोज क्लिक कराएं और फिर उसे फ्रेम कराके अपने कमरे में सजाएं।

डिनर प्लान करें
- फोटो : Freepik
डिनर प्लान करें
वैसे तो त्योहार के दिन सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं, लेकिन अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कहीं बाहर डिनर प्लान करें। यदि बाहर नहीं जा सकते तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम करें। इसके लिए घर को फूलों, दीयों या लाइट्स से सजाकर एक रोमांटिक माहौल बनाएं। इस दौरान उन्हें एक जगह बैठाएं और खुद उनके लिए खाना परोसें।