फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे की परवरिश करते हुए न करें माता पिता ये गलतियां

Fri, 23 May 2025 02:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 02:49 PM IST
सार

Parenting Tips: हर माता पिता को बच्चे की परवरिश के दौरान कुछ गलतियों या त्रुटियों से बचना चाहिए । आइए जानते हैं बच्चे के पालन पोषण के दौरान माता-पिता को क्या काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Parenting Tips Mistakes to Avoid While Raising Kids Do’s and Don'ts in Parenting Tips
बच्चे की परवरिश में ये गलतियां कर जाते हैं लोग - फोटो : freepik.com

Parenting Tips: बच्चे के जन्म के साथ हर कपल की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। माता-पिता बनने वाला कपल अपने बच्चे को अच्छी परवरिश देना चाहता है। हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा उच्च शिक्षा हासिल करें, सद्कर्म और व्यवहार कुशल हो। लेकिन बच्चे के व्यवहार और उसके जीवन पर माता-पिता की परवरिश का प्रभाव पड़ता है। जैसी परवरिश आप अपने बच्चे को देते हैं, बच्चा बड़ा होने पर वैसा ही मार्ग अपना सकता है। वैसे तो हर माता पिता अपने बच्चे को अच्छी परवरिश ही देना चाहते हैं लेकिन भूल वश या अनजाने में वह परवरिश के दौरान कुछ गलतियां कर जाते हैं। यही गलतियां बच्चे के भविष्य पर भारी पड़ सकती हैं। इसलिए हर माता पिता को बच्चे की परवरिश के दौरान कुछ गलतियों या त्रुटियों से बचना चाहिए । आइए जानते हैं बच्चे के पालन पोषण के दौरान माता-पिता को क्या काम नहीं करना चाहिए।

Parenting Tips Mistakes to Avoid While Raising Kids Do’s and Don'ts in Parenting Tips
ज्यादा डांटना या मारना - फोटो : Istock

तुलना करना

अक्सर माता-पिता अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करते हैं। जैसे, देखो वो कितना होशियार है। इससे बच्चे के आत्मविश्वास में कमी आती है और वह हीन भावना से ग्रसित हो सकता है।

ज्यादा डांटना या मारना

हर छोटी बात पर डांटना या मारपीट करना बच्चे को डरपोक या विद्रोही बना सकता है। डर के कारण बच्चा अपनी बात खुलकर नहीं कह पाता।

Parenting Tips Mistakes to Avoid While Raising Kids Do’s and Don'ts in Parenting Tips
मोबाइल या टीवी का उपयोग - फोटो : freepik.com

मोबाइल या टीवी का उपयोग

जब बच्चा रोता या जिद करता है या उसे व्यस्त रखना होता है तो माता पिता बच्चे को टीवी या मोबाइल का उपयोग करने देते हैं। बच्चे को शांत करने के लिए बार-बार मोबाइल देना उसके विकास में बाधक बन सकता है। इससे उसका ध्यान कम लगता है और बातचीत की क्षमता भी प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Mistakes to Avoid While Raising Kids Do’s and Don'ts in Parenting Tips
भावनाओं को नजरअंदाज करना - फोटो : Adobe stock

भावनाओं को नजरअंदाज करना

जब बच्चा उदास या परेशान हो, तो उसकी भावना को हल्के में लेना या टालना उसे अंदर से अकेला कर देता है। बच्चे के मनोभावों का समझें, न कि उसकी बातों को इग्नोर करें। 

'ना' कहना

हर बात पर मना करना बच्चे में जिद्दीपन और विद्रोह की भावना पैदा कर सकता है। जरूरी है कि माता-पिता समझदारी से 'हां' और 'ना' का संतुलन रखें।

विज्ञापन
Parenting Tips Mistakes to Avoid While Raising Kids Do’s and Don'ts in Parenting Tips
बच्चे के सामने झगड़ना - फोटो : adobe

ओवरप्रोटेक्टिव होना

बच्चे को हर समय रोकना-टोकना या उसकी हर चीज में दखल देना, उसकी आत्मनिर्भरता को रोकता है। उसे खुद से चीजें समझने और अनुभव लेने का मौका देना जरूरी है।

बच्चे के सामने झगड़ना

माता-पिता के बीच का झगड़ा अगर बच्चे के सामने होता है तो उसका गहरा असर उसके मन पर पड़ता है। वह असुरक्षित महसूस करता है और तनावग्रस्त हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed