फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Born Baby Names: गर्मियों में घर आया है नन्हा मेहमान तो रखें इस तरह के मॉडर्न नाम

Wed, 16 Apr 2025 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

इस गर्मी में उसका कूल-कूल नाम रखा जा सकता है यानी अर्थपूर्ण होने के साथ ही ऐसा आधुनिक नाम चुनें जो मौसम के मुताबिक हो। यहां आपको गर्मी में जन्मे बच्चों के लिए आधुनिक नामों की सूची दी जा रही है।

विज्ञापन
Unique and Modern Baby Names for summer born babies Check Name list with meaning in Hindi
गर्मियों में जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

Summer born baby Names : बच्चे के जन्म के बाद माता पिता के लिए सबसे पहला और अहम फैसला होता है, उसका नाम तय करना। बच्चे का नाम जीवनभर उसके साथ रहता है। नाम एक व्यक्ति की पहचान भी है और उसके व्यक्तित्व का दर्पण भी हो सकता है।इस कारण अक्सर लोग अपने बच्चों को नाम भगवान के नाम पर चुनते हैं ताकि उनमें इश्वर के गुण शामिल हों। इसके अलावा ऐसे नामों का भी चयन करते हैं, जिनके अर्थ प्रभावी या आकर्षक हों। 



आपके घर पर भी नन्हा मेहमान आने वाला है और बच्चे के लिए ऐसा नाम चुनें जो दूसरे के सामने उसे एक प्रभावी व्यक्ति के तौर पर प्रस्तुत करे। अगर अप्रैल, मई या जून के महीने में बच्चे का जन्म होना है तो वह गर्मी में जन्मा बच्चा होगा। बच्चे के नाम गर्मी के मौसम के अनुरूप ही तय कर सकते हैं। इस गर्मी में उसका कूल-कूल नाम रखा जा सकता है यानी अर्थपूर्ण होने के साथ ही ऐसा आधुनिक नाम चुनें जो मौसम के मुताबिक हो। यहां आपको गर्मी में जन्मे बच्चों के लिए आधुनिक नामों की सूची दी जा रही है।

Unique and Modern Baby Names for summer born babies Check Name list with meaning in Hindi
गर्मियों में जन्मे बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

ईशान

ईशान का अर्थ होता है सूर्य या सूरज की रोशनी। गर्मी में सूरज की ताप और गर्माहट सबसे ज्यादा होती है। इसलिए बेटे का नाम सूरज से जुड़ा हुआ रखा जा सकता है।
 

अयांश 

अयांश का अर्थ है प्रकाश की पहली किरण। अपने पहले बेबी बाॅय का नाम अयांश रख सकते हैं जिसका प्रवेश आपके जीवन में प्रकाश की पहली किरण की तरह हुआ है।

Unique and Modern Baby Names for summer born babies Check Name list with meaning in Hindi
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

सहर

ये नाम जितना सुंदर और यूनिक है, उतना ही आधुनिक भी है। सहर का मतलब सुबह या भोर से है। अपने लाडले को प्यास से सहर कहकर पुकार सकते हैं।

समर

गर्मियों में जन्मे बच्चे का नाम मौसम के मुताबिक रखना है तो समर नाम रखा जा सकता है। समर का मतलब ग्रीष्म यानी गर्मी के मौसम से है। अंग्रेजी भाषा में भी गर्मी को समर ही कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique and Modern Baby Names for summer born babies Check Name list with meaning in Hindi
बेटी के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

जूनिया


अगर घर पर बेटी का जन्म होने वाला है, वो भी जून के महीने में तो उसका नाम जूनिया रख सकते हैं। ग्रीक भाषा में जून में पैदा हुई लड़की को जूनिया कहा जा सकता है।

धृति

बेटी के लिए धृति नाम सुंदर और नया है। धृति का मतलब है छाया। छाया व्यक्ति का प्रतिबिंब होता है जो जमीन पर दिखाई देता है।
 
विज्ञापन
Unique and Modern Baby Names for summer born babies Check Name list with meaning in Hindi
गर्मियों में जन्मी बेटी के लिए नाम - फोटो : Freepik

कायरा

बेटी को आधुनिक नाम देना चाहते हैं  तो उसको कायरा कहकर पुकार सकते हैं। कायरा नाम नया, यूनिक और अर्थपूर्ण है। कायरा का मतलब है सूर्य या महान। 

ग्रीष्मा 

गर्मी के मौसम को ग्रीष्म ऋतु भी कहते हैं। बेटी का नाम ग्रीष्मा रखा जा सकता है। ये शब्द अर्थपूर्ण,  यूनिक और आधुनिक नामों की सूची में शामिल किया जा  सकता है और गर्मी में जन्मी बेटी के लिए उपयुक्त हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed