फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: दिन भर मोबाइल देखता है आपका बच्चा? डांटकर नहीं बल्कि ऐसे छुड़ाएं फोन की लत

Tue, 15 Apr 2025 03:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Apr 2025 03:52 PM IST
सार

अगर आपका बच्चा भी हमेशा फोन इस्तेमाल करता रहता है या फोन के उपयोग की जिद्द करता है तो मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाएं।

विज्ञापन
Parenting Tips How To Get Rid Of Phone Addiction For Kids bacche ki mobile ki lat kaise chhudayen Disprj
बच्चों के लिए नुकसानदायक है मोबाइल का अधिक इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

Parenting Tips : आज के दौर में बच्चों के हाथ में मोबाइल होना बहुत आम सी बात हो गई है। छोटे-छोटे बच्चे सोशल मीडिया पर रील बनाते, फोन में गेम खेलते, अपनी पसंदीदा कविताएं या कार्टून देखते या स्टडी के लिए मोबाइल का उपयोग करते नजर आ जाते हैं। वह इस कदर मोबाइल फ्रेंडली हो चुके हैं कि लेटेस्ट माॅडल के फोन के फीचर को आसानी से सीख लेते हैं। इन सब को देखकर ताज्जुब होता है और कुछ माता-पिता को गर्व भी होता है कि उनका बच्चा कितना एक्टिव और होनहार है। हालांकि इन सब में वह एक बात भूल जाते हैं कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के लिए कितना नुकसानदायक भी हो सकता है। 



मोबाइल के इस्तेमाल से उनका स्क्रीन टाइम बढ़ता है तो दिमाग और आंख दोनों के लिए थकान भरा हो सकता है। साथ ही बच्चे सामाजिकता से दूर डिजिटल दुनिया तक सीमित हो जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या है बच्चों में फोन की लत या आदत लग जाना। एक बार बच्चे को मोबाइल की आदत लग जाती है तो वह हर वक्त अपनी नजरें फोन में लगाए रखता है। कई मौकों पर तो माता पिता चाहते हैं कि बच्चा बाहर निकले, दोस्त बनाए, खेलने जाए, परिवार और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताए लेकिन मोबाइल की लत के कारण वह ऐसा नहीं कर पाते, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मतक प्रभाव डालता है। 

आप उससे बार-बार कहते हैं कि मोबााइल छोड़कर दूसरे कामों में ध्यान दे, इसके लिए आप उसे डांटते भी हैं, लेकिन उसपर असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी हमेशा फोन इस्तेमाल करता रहता है या फोन के उपयोग की जिद्द करता है तो मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाएं।

Parenting Tips How To Get Rid Of Phone Addiction For Kids bacche ki mobile ki lat kaise chhudayen Disprj
रूटीन तय करें - फोटो : Adobe

रूटीन तय करें

बच्चे के हर काम का समय तय करें। पढ़ाई के टाइम टेबल से लेकर खेलने का वक्त और अन्य गतिविधियों के लिए वक्त निर्धारित करें। उसे उसी टाइम टेबल पर अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कहें। साथ ही स्क्रीन टाइम सेट करें यानी अगर बच्चे को मोबाइल का उपयोग करना ही है तो इसका एक तय समय हो। यह सुनिश्चित करें कि बच्चे कब और कहां मोबाइल का इस्तेमाल करें। फोन पर समय बिताने के लिए उसकी सीमाएं तय कर दें।

Parenting Tips How To Get Rid Of Phone Addiction For Kids bacche ki mobile ki lat kaise chhudayen Disprj
एक्टिविटीज में व्यस्त रखें - फोटो : freepik.com

एक्टिविटीज में व्यस्त रखें

बच्चे को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें जो उन्हें मोबाइल से दूर रखें। आउटडोर गतिविधियों जैसे उसे बाहर खेलने या घुमाने ले जाएं। योग व एक्सरसाइज कराएं। किताबें पढ़ना या ड्राइंग आदि सिखाएं। ऐसे में बच्चा अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेगा और मोबाइल से दूर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips How To Get Rid Of Phone Addiction For Kids bacche ki mobile ki lat kaise chhudayen Disprj
रोल मॉडल बनें - फोटो : freepik.com

रोल मॉडल बनें

बच्चे दर्पण की तरह होते हैं। वह जो देखते हैं, वही सीखते हैं। अगर आप मोबाइल का उपयोग बच्चे के सामने करते हैं तो वह भी इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित होते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चे को मोबाइल के इस्तेमाल से रोकते हैं तो वह आपकी बात को गंभीरता से नहीं लेंगे। अगर आप चाहते हैं कि बच्चे की मोबाइल की लत छूट जाए तो आपको उसका रोल मॉडल बनना होगा। खुद भी मोबाइल का उपयोग कम करें। घर पर रील देखने, सोशल मीडिया का उपयोग करने से बचें। जब बच्चे के साथ वक्त बिताएं तो फोन दूर रख दें ताकि वह आपको देखकर यह सीखे और मोबाइल का उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित हो।

विज्ञापन
Parenting Tips How To Get Rid Of Phone Addiction For Kids bacche ki mobile ki lat kaise chhudayen Disprj
नजरों से दूर रखें उपकरण - फोटो : freepik.com

नजरों से दूर रखें उपकरण

अगर बच्चे को मोबाइल के उपयोग की लत है तो इसे दूर करने के लिए सबसे पहले तो मोबाइल को ही बच्चे की नजर से दूर रखें। सामने मोबाइल रखा देखने पर बच्चा उसे उठा लेगा लेकिन अगर उसे मोबाइल आसपास नजर ही नहीं आएगा तो उसके मन और हाथ दोनों पर नियंत्रण रहेगा। ना तो उसकी नजर मोबाइल पर पड़ेगी और ना वह इसका उपयोग कर पाएगा। छोटे बच्चों को तो शुरू से ही मोबाइल से दूर रखना चाहिए.। वह सुबह उठकर मोबाइल देखने की जिद करते हैं, लेकिन मोबाइल सामने न देख वह इसके लिए जिद नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed