फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर संग लाइफ हो गई है बोरिंग, तो इन तरीकों से लगाएं रोमांस का तड़का

Fri, 19 Mar 2021 06:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
these tips help to fill romance in your boring life with partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ प्यार के बंधन में बंधते हैं, तो हमारी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू होता है। चारों तरफ खुशियां होती हैं और हम अपने इस नए प्यार में खो जाते हैं। लेकिन जब जिंदगी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, तो कई कारणों की वजह से जिंदगी में बोरियत आने लगती है। पार्टनर संग कुछ अच्छा नहीं लगता है, शादीशुदा जिंदगी हो या फिर रिलेशनशिप। सभी कुछ बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में अगर आपकी जिंदगी भी पार्टनर संग बोरिंग हो गई है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं। इनकी मदद से आपके जीवन में रोमांस का तड़का लग सकता है।

these tips help to fill romance in your boring life with partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातचीत करें

  • ज्यादातर लोगों में ये देखा जाता है कि उनके जीवन में अगर कोई समस्याएं चल रही होती हैं, तो वो उसका जिक्र अपने पार्टनर से नहीं करते हैं। इसकी वजह से पार्टनर संग लाइफ बोरिग लगने लगती है। वहीं, अगर उनके पार्टनर संग कोई मतभेद हैं, तो उन्हें वो बातों से सुलझाते नहीं हैं। जबकि आप अपने रिश्ते को महज अपने पार्टनर से बातें करके बेहतर कर सकते हैं।
these tips help to fill romance in your boring life with partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अहमियत बताएं

  • शुरुआत में जब हम प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो हम अपने पार्टनर को हर पल खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बितता है, वैसे-वैसे ये प्यार कहीं गुम सा होने लगता है। इसकी वजह से रिश्ते में बोरियत सी आने लगती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास कर सकते हैं, उन्हें ये बता सकते हैं कि आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these tips help to fill romance in your boring life with partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

यादें याद करते रहिए

  • आप जब प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो उस रिश्ते में बंधने से पहले उस रिश्ते की कई ऐसी यादें होती हैं जो बेहद ही खूबसूरत और यादगार होती हैं। उदाहरण के लिए आप अपने पार्टनर संग कहीं घूमने गए हों, कभी कोई किस्सा हुआ हो आदि। इन सब यादों को आपको याद करते रहना चाहिए। वहीं, पुरानी तस्वीरें और वीडियो देखकर भी पिछली यादों को याद कर सकते हैं।
विज्ञापन
these tips help to fill romance in your boring life with partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमने जा सकते हैं

  • अगर आपकी लाइफ में अपने पार्टनर संग बोरियत आ गई है, तो आपको कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। आप अपनी पसंद की या फिर अपने पार्टनर की पसंद की जगहों पर घूमने जा सकते हैं, वहां दोनों साथ में समय बिता सकते हैं। अगर आप पहले कहीं घूमने गए हैं और वहां की आपकी कोई याद है, तो फिर आप उस जगह पर भी घूमने जा सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed