फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तरीकों से कर सकते हैं अपने माता-पिता को खुश, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Wed, 03 Mar 2021 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Mar 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
These tips can make your parents happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब बात होती है कि हम इस दुनिया में कैसे आए, कौन हमारा ध्यान रखता है, किसने हमें पाल-पोषकर बढ़ा किया, किसने हमारे खातिर दुख-तकलीफों को झेला, भले ही उनके पास खाने के लिए नहीं था लेकिन उन्होंने हमें कभी भूखा नहीं सोने दिया आदि। ऐसे जब भी सवाल आते हैं, तो इनका जवाब एक ही है कि ये सब करने वाले हमारे माता-पिता होते हैं। दुनिया में भले ही हर कोई हमारा बुरा चाह सकता है, लेकिन माता-पिता अपने बच्चों का कभी बुरा नहीं सोच सकते। ऐसे में बच्चों के भी अपने माता-पिता के प्रति फर्ज बनते हैं, जिसमें से एक है कि वो अपने माता-पिता को खुश रखें। तो चलिए हम आपको वो तरीके बताते हैं, जिनसे आपको उन्हें खुश रखने में मदद मिल सकती है।

These tips can make your parents happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऊंची आवाज में जवाब न दें

  • कई बार हमें कई चीजों को लेकर गुस्सा होते हैं, वो हमारे दफ्तर का या कहीं और का गुस्सा हो सकता है। ऐसे में हम कई बार अपने माता-पिता से ऊंची आवाज में बात कर लेते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने माता-पिता को कभी पलटकर जवाब नहीं देना चाहिए। इससे उनको बुरा लग सकता है। हमेशा कोशिश करें कि उनकी बातों को सुने और उन पर अमल करें। ऐसा करने से आपके माता-पिता खुश हो सकते हैं।
These tips can make your parents happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उनसे बात करें/चर्चा करें

  • आपको हमेशा अपने माता-पिता से बात करनी चाहिए। जब भी आपको समय मिले उनके साथ बैठें, उनसे जानें कि उन्हें कोई दुख-तकलीफ तो नहीं है, उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं है आदि। साथ ही आप अगर कोई काम शुरू करने जा रहे हैं, तो इसके लिए आप उनसे चर्चा जरूर करें। आप ऐसा करेंगे तो इससे वो खुश होंगे। साथ ही हर दिन काम पर जाने से पहले उनके पांव छूएं और उन्हें बताएं कि आप काम पर जा रहे हैं। इससे भी उन्हें अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
These tips can make your parents happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पसंद-नापसंद का रखें ध्यान

  • आपको याद होगा कि जब आप छोटे होंगे, तो आपने अपने माता-पिता से कई बार जिद्द करके कई चीजें मांगी होंगी। लेकिन इसका उलट आपके माता-पिता आपसे कभी किसी चीज के लिए नहीं कहेंगे। ऐसे में आपको खुद ही कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें किन चीजों की जरूरत है। अगर उनका मन कुछ खाने को कर रहा है, उनका मन नए कपड़े पहनने को कर रहा है, उनका मन कहीं घूमने को कर रहा है आदि। आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए और उनकी इच्छाओं को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
These tips can make your parents happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादी के बाद कभी न भूलें

  • जब हमारी शादी हो जाती है तो हम अपनी पत्नी का ध्यान रखने में लग जाते हैं, जो कि गलत नहीं है। लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि जिंदगी भर आपके माता-पिता ने आपका ध्यान रखा है। इसलिए आपको उनका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपको उन्हें अपनी खुशी में शामिल करना चाहिए। आपको अपनी पत्नी को बताना चाहिए कि वो भी आपके माता-पिता का ध्यान रखें। ऐसा करने से आपके माता-पिता काफी खुश हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed