फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स लाइफ को बेहतर बना देंगे ये लव फूड्स

Fri, 20 Dec 2019 06:21 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Dec 2019 06:21 PM IST
these love foods will make sex life better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाइनीज फूड, मुगलई फूड, इटालियन फूड, थाई फूड आदि कई तरह के फूड के बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी लव फूड के बारे में सुना है। लव फूड उन चीजों को माना जाता है जिन्हें खाने के बाद सेक्सुअल डिजायर बढ़ती है। वैसे तो चॉकलेट, वनीला, रेड वाइन आदि सबसे पॉपुलर ऐफ्रडिजीऐक हैं। इन सबके अलावा आपकी रसोई में पड़ी कुछ खास चीजें आपकी जिंदगी में क्या कमाल कर सकती हैं, शायद आप नहीं जानते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...

लव रेसिपीज

these love foods will make sex life better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खीर - ड्रायफ्रूट्स और दूध से बने इस स्वीट डिश के इस्तेमाल से मूड हल्का होता है। एफ्रोडिसियक (प्यार की कामना) नेचर से परिपूर्ण ड्रायफ्रूट्स दूध के साथ मिलकर लव फीलिंग्स को बढ़ाने का काम करता है।

चॅाकलेट - यह इंसान के मूड को जॅाली और फ्रेश करती है। इसलिए इसको ‘मूड चेंजिंग फूड’ भी कहते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति के अंदर रोमांटिक फीलिंग्स की बढ़ोतरी होती है।

हलवा - सूजी या बेसन और ड्रायफ्रूट्स से बनी इस स्वीट डिश से लव हार्मोन रिलीज होने में मदद मिलती है और रोमांटिक फीलिंग्स बढ़ती है।

लव रेसिपीज

these love foods will make sex life better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आइस्क्रीम विद नट्स - आइस्क्रीम में मिले नट्स- अखरोट, बादाम आदि रोमांटिक फीलिंग्स को बढ़ाने का काम करते हैं।

स्ट्रॉबेरी विद चॅाकलेट - चॅाकलेट इंसान के मूड को हल्का-फुल्का बनाता है वहीं स्ट्रॉबेरी उत्तेजना को बढ़ाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को शैंपेन के साथ सर्व करते हैं। इसे किसी अन्य ड्रिंक के साथ सर्व नहीं किया जाता। स्ट्रॉबेरी के साथ चॅाकलेट मिलाकर सर्व करना सबसे अधिक रोमांटिक माना जाता है।

ऑयस्टर ड्रमस्टिक करी - ड्रमस्टिक यानी सहजन में लव फीलिंग्स को बढ़ाने की खूबियां होती हैं और ऑयस्टर के साथ सहजन मिलकर रोमांटिक फीलिंग्स को दोगुना कर देती है।

चीज केक विद स्ट्रॉबेरी - स्ट्रॉबेरी को चीज केक के साथ मिलाकर भी रोमांटिक फूड के रूप में सर्व किया जाता है।

विज्ञापन

लव वेजीटेबल्स

these love foods will make sex life better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शकरकंद (स्वीट पोटैटो)

शकरकंद में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो महिलाओं में रोमांटिक फीलिंग्स को बढ़ाने में सहायक होता है। इसे ज्यादा नमक के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि नमक पोटैशियम के असर को कम कर देता है।

लव फ्रूट्स

these love foods will make sex life better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केला - केले में पोटैशियम और विटामिन ‘बी’ होता है, जो सेक्सुअल हार्मोन बनाने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी - विटामिन ‘सी’ से परिपूर्ण स्ट्रॉबेरी एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों और टिशू के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट आवश्यक होता है।

पपीता - पपीता में ऐसे केमिकल होते हैं, जो फीमेल हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं और ये हार्मोन रोमांटिक फीलिंग्स बढ़ाने में सहायक होते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed