फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: महिलाएं सुधार लें ये आदतें, इन हरकतों से टूट सकता है रिश्ता

Sun, 02 Jan 2022 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
these habits of women may break relation with partner
इन हरकतों से टूट सकता है रिश्ता - फोटो : Pixabay

महिला और पुरुष दोनों को अपने रिलेशनशिप को समझदारी और वफादारी से निभाना चाहिए। कई बार एक छोटी सी भी गलती दोनों का रिश्ता खत्म कर सकती है। कपल के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती है, लेकिन वो उसे समझदारी से सुलझा लेते हैं। लेकिन कई बार महिला और पुरुष के बीच बात इतनी बिगड़ जाती है कि रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है। 



किसी भी रिश्ते के खराब होने के पीछे पुरुष की गलती मानी जाती है, लेकिन महिलाओं की गलतियां भी कम नहीं होती है। दोनों की गलतियों की वजह से रिश्ता टूट जाता है। अगर पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी है तो दोनों को आपसे में खुलकर बात करनी चाहिए जिससे मामले को आसानी से सुलझाए जा सके। कभी भी गुस्से में आकर कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। अपने रिलेशनशिप की छोटी बात भी किसी को नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि लड़के यह बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। लड़के नहीं चाहते हैं कि उनकी साथी छोटी छोटी बातें अपने दोस्त को बताए। इसके आपका साथी सोचता है कि आपकी जिंदगी में उसका कोई महत्व नहीं है। इसलिए दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जाती हैं। 

these habits of women may break relation with partner
इन हरकतों से टूट सकता है रिश्ता - फोटो : Pixabay

आज कल पुरुष दोस्त हर किसी के होते हैं और इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है, लेकिन उनसे  ज्यादा नजदकियां रिश्ते के लिए अच्छी बात नहीं है। किसी भी लड़के को अपनी साथी का दूसरे लड़के से बढ़ता प्रेम अच्छा नहीं लगता है। कुछ महिलाएं अपने पुरुष दोस्त से फ्लर्ट भी करती हैं, तो जो उनके साथी को बिल्कुल पसंद नहीं आता है और धीरे-धीरे रिश्ता खराब होने लगता है। 

these habits of women may break relation with partner
इन हरकतों से टूट सकता है रिश्ता - फोटो : Pixabay

इसलिए पुरुष और महिला दोनों को समझना चाहिए उनकी एक सीमा है जिसके दायरे में उनको रहना है। दूसरे लड़कों से नजदिकियों की वजह से जल्द ही रिश्ता टूट जाता है। ऐसी आदत की वजह से आपका पार्टनर आपसे धीरे-धीरे दूर होता जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these habits of women may break relation with partner
इन हरकतों से टूट सकता है रिश्ता - फोटो : Pixabay


किसी भी रिश्ते में विश्वास होना बहुत जरूरी है। हालांकि कई बार महिलाएं अपने पुरुष साथी पर चाहकर भी यकीन नहीं कर पाती हैं। इस आदत की वजह से रिश्ते में कड़वाहट भड़ती है जिससे आप मुश्किल में पड़ सकती हैं। साथी पर शक करना अच्छी बात नहीं है जो पुरुष साथी को नाराज कर सकता है और आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। 

विज्ञापन
these habits of women may break relation with partner
इन हरकतों से टूट सकता है रिश्ता - फोटो : Pixabay


अगर आपके मन में अपने साथी को लेकर कोई सवाल है, तो उनसे खुलकर बात करिए जिससे आप अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकें, लेकिन शक की वजह से लड़ाई नहीं करनी चाहिए। आपको चाहिए आप अपने साथी से सभी बातें शेयर करें और उनके सवाल का भी सही जवाब दें जिससे आप दोनों के बीच कोई कन्फ्यूजन ना हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed