फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: कोरोना के कारण एक-दूसरे से नहीं मिल पाए लोग, करीब आने के लिए अपनाए ये उपाय

Sat, 01 Jan 2022 02:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jan 2022 02:40 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 Covid Transformed Way of Communication When People Not Meet
कोरोना काल में संपर्क का तरीका - फोटो : istock

कोरोना काल में लोगों का घर से बाहर निकलना और अपने करीबियों व दोस्तों से मिलना लगभग बंद हो गया। संक्रमण से बचाव के लिए लोग अपने घरों में बंद हो गए। ऐसे में कई युवा, जो रोजाना अपने दोस्तों से मिलते थे, या ऑफिस के कर्मचारी जो आम दिनों में 8 से 9 घंटे एक दूसरे के साथ बिताते थे, महीनों एक दूसरे  से नहीं मिल सके। ये पहली बार हुआ कि लोग दूसरे लोगों के संपर्क में नहीं आए। यहां तक की परिवार के ही लोग जो दूसरे शहर में काम या पढ़ाई की वजह से घर से दूर थे, वह अपने माता पिता या परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए तरस गए। गर्लफ्रेंड -बाॅयफ्रेंड भी एक दूसरे को नहीं देख सके। इन सब के बावजूद लोगों का रिश्ता और मजबूत हुआ। घरों में कैद लोग, जो अपने दोस्त, परिवार, रिश्तेदार से नहीं मिल सकते थे, ने एक दूसरे के संपर्क में रहने के लिए कई अलग अलग तरीके अपनाएं। चलिए जानते हैं कि कोरोना काल में लोग एक दूसरे के संपर्क में कैसे रहे।

Year Ender 2021 Covid Transformed Way of Communication When People Not Meet
मीटिंग ऐप्स  - फोटो : istock

मीटिंग ऐप्स 

कोरोना काल में सबसे ज्यादा मीटिंग ऐप का इस्तेमाल किया गया। ऑफिस का काम वर्क फ्रॉम होम में तब्दील हो गया। ऐसे में रोजाना ऑफिस के काम के लिए, किसी तरह के इवेंट, प्रेस कांफ्रेंस आदि के लिए जूम मीटिंग, गूगल मीट, जियो मीट आदि का ट्रेंड आ गया। 

 

Year Ender 2021 Covid Transformed Way of Communication When People Not Meet
वीडियो कॉल  - फोटो : Pixabay

वीडियो कॉल 

लोग महीनों एक दूसरे से मिल न सके लेकिन एकदूसरे को रोज ही देख पाते थे। इसमें उनकी मदद की वीडियो कॉलिंग ने। वीडियो कॉलिंग के जरिए लोग एक दूसरे के ओर करीब आए। अपने पार्टनर के साथ वीडियो कॉल हो या परिवार व दोस्तों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल हो, सभी एक दूसरे को देखते और खूब बाते करते। घर से दूर बेटे या बेटियां अपनी मां से वीडियो कॉल के जरिए खाना बनाना सीखते, तो ऐसा लगता कि वह एक दूसरे से दूर है ही नहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 Covid Transformed Way of Communication When People Not Meet
फोन काॅल  - फोटो : Pixabay

फोन काॅल 

कोरोना काल में जब लोग अपने करीबियों से नहीं मिल सकते थे, तो उन्होंने कॉलिंग के जरिए एक दूसरे से संपर्क साधा। आम दिनों में कामकाज के कारण वह अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से इतनी बात नहीं कर पाते थे, जितनी उन्होंने कोरोना काल में फोन कॉल के जरिए की। अधिकतर घर से दूर रह रहे बच्चों ने अपने माता पिता, भाई बहनों से ज्यादा बातें करना शुरू कर दिया। इसके अलावा स्कूल कॉलेज या बचपन के दोस्त, जिनसे वह साल में दो तीन बार ही बात करते होंगे, उनसे भी दोबारा संपर्क हुआ। 

विज्ञापन
Year Ender 2021 Covid Transformed Way of Communication When People Not Meet
ऑनलाइन चैटिंग  - फोटो : Istock

ऑनलाइन चैटिंग 

फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य चैटिंग ऐप के जरिए लोग पूरा पूरा दिन एक दूसरे से बात कर पाते थे। लोग आनलाइन चैटिंग करते, एक दूसरे को अपनी तस्वीरें और वीडियो भेज कर ये बताते कि वह कब क्या कर रहे हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed