फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teddy Day 2023: तोहफे में मिले टेडी से जानें पार्टनर के दिल की बात, हर टेडी बियर का होता है खास मतलब

Fri, 10 Feb 2023 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teddy Day 2023 Know Meaning And Significance Behind Teddy Colour Before Giving To Your Partner
टेडी डे 2023 - फोटो : amar ujala

Teddy Day 2023: फरवरी का महीना यानी प्यार का महीना। इस महीने में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह के चौथे दिन टेडी डे मनाते हैं। प्यार के अन्य दिनों की तरह ये दिन भी कपल के लिए काफी खास होता है। दरअसल वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार के इजहार के अलग अलग तरीकों को प्रदर्शित करता है। टेडी डे पर भी प्यार करने वाले अपने दिल की बात कहते हैं। लोग इस दिन अपने साथी को टेडी बियर तोहफे में देते हैं। इस दिन को मनाने की एक वजह ये है कि लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने पसंद होते हैं। दूसरी वजह होती है कि टेडी बियर प्रेमी की भावनाओं को भी व्यक्त करता है। गुलाब के रंग की तरह ही टेडी बियर के रंग और टाइप का भावनात्मक मतलब होता है। ऐसे में इस वैलेंटाइन अपने दिल की बात करने के लिए लड़के गर्लफ्रेंड को टेडी बियर देते समय उसके मायने को जान लें। वहीं लड़कियां टेडी बियर के रंग और डिजाइन देखकर बाॅयफ्रेंड की भावना को पहचान लें। 

Teddy Day 2023 Know Meaning And Significance Behind Teddy Colour Before Giving To Your Partner
टेडी डे 2023 - फोटो : pexel

टेडी बियर देकर कहें दिल की बात
 

  • लाल रंग के टेडी बियर ने दिल पकड़ा हुआ हो तो इसका अर्थ है कि देने वाला शख्स आपको आई लव यू कर रहा है। यानी इस तरह का टेडी बियर प्यार के इजहार का प्रतीक होता है।   
  • लाल रंग के टेडी बियर के साथ चाॅकलेट हो तो अर्थ है कि इस रिश्ते को हमेशा के लिए पार्टनर जोड़ना चाहता है, यानी वह आपको शादी के लिए प्रपोज कर रहा है।
  • गुलाबी रंग के टेडी बियर का मतलब है कि प्यार हो रहा है। यानी दोस्त आपकी ओर आकर्षित हो रहा है और इस रिश्ते को एक मौका देना चाहता है।
Teddy Day 2023 Know Meaning And Significance Behind Teddy Colour Before Giving To Your Partner
टेडी डे 2023 - फोटो : Pixabay
  • गुलाबी टेडी के साथ प्रेम पत्र होने का अर्थ है कि प्रेमी आपकी जरूरत को महसूस कर रहा है। वह आपका साथ चाहता है।
  • पीले रंग के टेडी बियर के साथ एक प्रेम पत्र होने का मतलब है कि प्रेमी आपको याद कर रहा है। 
  • दो पिंक टेडी बियर एक साथ देने का अर्थ है कि वह आपके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। मूवी या डेट के लिए आपसे पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teddy Day 2023 Know Meaning And Significance Behind Teddy Colour Before Giving To Your Partner
टेडी डे 2023 - फोटो : pixabay
  • दो लाल रंग के टेडी का अर्थ है कि पार्टनर आपसे लाॅन्ग ड्राइव पर चलने और साथ में लंच करने के लिए पूछ रहा है। 
  • तीन पीले रंग के टेडी बियर का डिजाइन गहरी दोस्ती का प्रतीक है। 
विज्ञापन
Teddy Day 2023 Know Meaning And Significance Behind Teddy Colour Before Giving To Your Partner
टेडी डे 2023 - फोटो : Pixabay

टेडी बियर शेप के गिफ्ट 

अगर आप टेडी बियर तोहफे में नहीं देना चाहते हैं तो पार्टनर को टेडी शेप के दूसरे गिफ्ट भी दे सकते हैं। आजकल बाजार में टेडी बियर शेप के की-चेन, पेंडेट, ब्रेसलेट आसानी से मिल जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed