अक्सर लड़के डेट पर जाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन सारी तैयारियों के बावजूद भी उनकी डेट अच्छी नहीं जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चीज़ो को खुद के अनुसार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि डेट पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 5
relationship
- फोटो : pexel
अगर आप किसी लड़की को पहली बार डेट करने जा रहे हैं , तो अपने आउटफिट का विशेष ध्यान रखें। अक्सर लड़कियों को सिंपल आउटफिट वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लुक को सिंपल रखेंगे तो बेहद अच्छा होगा। इसलिए कहते हैं फस्ट इंप्रेशन इज़ द लास्ट इंप्रेशन।
3 of 5
relationship
- फोटो : pixabay
क्या बात करनी चाहिए?ऐसा क्या कहें कि उन्हें अच्छा लगे, ऐसे तमाम सवाल अगर आपके जहन में आते हैं तो घबराइए मत। इस परेशानी का एक सीधा समाधान है। डेट पर जाने से पहले अपने मन को शांत रखें। आपकी शांति ही आपके सारे प्रश्नों का उत्तर है।
पहली डेट पर माहौल हंसी मजाक बनाएं । ऐसा करने से आपकी पार्टनर काफी अच्छा महसूस करेगी। अगर आप हंसी मजाक करते हैं तो इससे आपका रिश्ता पहले दिन ही काफी मजबूत हो जाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि पहली डेट पर किसी भी बात की गहराई में न जाएं।
5 of 5
relationship
- फोटो : pixa
पहली डेट पर उनसे उनके अतीत के बारे में न पूछे, खासतौर पर एक्स के बारे में तो बिल्कुल न पूछे। ऐसा करने से आपके पार्टनर को इस बात का विश्वास रहेगा कि आपको उनके एक्स से कोई मतलब नहीं है।