फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sisterhood: एक ही कमरे में रहती हैं दो बहनें तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना खराब हो जाएगा रिश्ता

Mon, 17 Feb 2025 01:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:46 PM IST
सार

बहनें आपस में सब शेयर करती हैं, यहां तक कि कमरा भी। आप भी करती होंगी, लेकिन मीठे संबंधों का यह छोटा-सा स्पेस कहीं लड़ाई-झगड़े का अड्डा तो नहीं बन रहा!
 

विज्ञापन
Sisterhood How To Make Strong Bond Between Sister While Sharing Room
दोस्त - फोटो : Adobe

शिखा शिप्रा



बहनों का रिश्ता बेहद खास होता है। कहते हैं। बहनों के बीच कुछ नहीं छुपता, फिर दोनों के रिश्ते मीठे हों या नोक-झोंक से भरे। वैसे परिवार में दो बेटियां हों तो अक्सर दोनों को एक ही कमरा दिया जाता है। इससे दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनता है, तो कभी-कभी कुछ कारणों से लड़ाइयां भी हो जाती हैं। इसलिए बहन को आपके प्यार, दुलार, मदद, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के साथ-साथ पर्सनल स्पेस, प्राइवेसी और उचित डिस्टेंस की भी जरूरत होती है। 

बहनें आपस में सब शेयर करती हैं, यहां तक कि कमरा भी। आप भी करती होंगी, लेकिन मीठे संबंधों का यह छोटा-सा स्पेस कहीं लड़ाई-झगड़े का अड्डा तो नहीं बन रहा! अगर आप भी अपनी बहन के साथ एक ही कमरे में रहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान दें ताकि आपके बीच लड़ाई झगड़े न हों।

Sisterhood How To Make Strong Bond Between Sister While Sharing Room
स्पेस दें, सीमाएं तय करें - फोटो : istock

स्पेस दें, सीमाएं तय करें

ग्लोबलाइजेशन के चलते आज की पीढ़ी अपनी प्राइवेसी को लेकर अधिक सजग है। वह हर रिश्ते में थोड़ा स्पेस चाहती है। इसलिए आपको भी अपनी बहन को थोड़ा स्पेस देना होगा, जिससे वह अपना मी टाइम एन्जॉय कर सके। साथ ही एक-दूसरे पर नजर रखने और जासूसी करने से बचें। इससे आप दोनों के रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए साथ रहें, लेकिन एक-दूसरे पर हावी न हों और बनाए गए दायरों का सम्मान करें।

Sisterhood How To Make Strong Bond Between Sister While Sharing Room
शेड्यूल को तवज्जो - फोटो : Istock

सहमति है जरूरी

अपनी बहन की कोई ड्रेस, बैग, लैपटॉप, फोन जैसी चीजें इस्तेमाल करने से पहले उससे पूछने की आदत डालें। अगर बहन मना करे तो उससे रिक्वेस्ट करना सीखें, न कि जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश करें। एक-दूसरे की सहमति- असहमति को अहमियत देना आपके रिश्ते को खूबसूरत बनाता है।


शेड्यूल को तवज्जो

यह मानकर चलें कि आप सगी बहनें होते हुए भी एक-दूसरे से अलग हैं। हो सकता है, आप नौकरी करती हों और आपकी बहन कॉलेज या स्कूल में हो। ऐसे में आप दोनों की दिनचर्या में भिन्नता होगी। ऐसे में गैर जरूरी कलह से बचने के लिए एक-दूसरे के शेड्यूल को समझें। एक-दूसरे पर जल्दी सोने और उठने को लेकर दबाव न बनाएं और आपसी समझ विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sisterhood How To Make Strong Bond Between Sister While Sharing Room
कमरे की साफ-सफाई - फोटो : Adobe stock
कमरे की साफ-सफाई

अगर आप दोनों एक कमरे में रहती हैं तो कमरे को साफ-सुथरा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आप दोनों की है। इस बात को लेकर आपस में लड़ाई न करें। लड़ाई से बचने के लिए सप्ताह के दिनों को आपस में बांट लें और अपनी बारी आने पर कमरे की अच्छी तरह साफ-सफाई करें। चीजें इधर-उधर फैलाने से बचें और उन्हें उनकी सही जगह पर रखें, ताकि किसी को परेशानी न हो।

अगर बढ़ जाए नाराजगी

यदि बहन से नाराजगी बढ़ जाए और वह आपसे बात ही न करे तो सबसे पहले अपनी गलती मानें। अपनी भावनाओं को सटीक रूप से व्यक्त करें और उसकी बात भी समझें। गलतफहमियां दूर करने के लिए बातचीत जरूरी है। अगर वह आपकी किसी आदत से परेशान है तो उसे बदलें।
विज्ञापन
Sisterhood How To Make Strong Bond Between Sister While Sharing Room
विवाद का हल तुरंत निकाल लें - फोटो : Adobe

विवाद का हल तुरंत निकाल लें

रिलेशनशिप काउंसलर रुकैया जीरापुर कहती हैं, बहनों का रिश्ता खूबसूरत होता है, जिसमें नाराजगियां भी बनी रहती हैं। इस रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े होना मामूली बात है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके झगड़ों के कारण माता-पिता के बीच कोई विवाद उत्पन्न न हो। एक ही घर या कमरे में रहने वाली बहनों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा निष्पक्ष रूप से होना चाहिए, ताकि साथ रहने में कोई परेशानी न आए। आप अपनी बहन की किसी आदत को लेकर कोई राय बनाने से पहले उससे बात करें। हो सकता है कि उसके बारे में बनाई गई आपकी धारणा गलत हो। साथ ही कोशिश करें कि विवादों का हल तुरंत निकाल लें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed