फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Office Relationship: ऑफिस में सहकर्मी करता है आपको पसंद, इन संकेतों से करें पहचान

Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
Signs Show That Office Colleagues Have a Crush on You Know Relationship Tips in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

Office Relationship: दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका रिश्ता सहज और दोस्तों जैसा बन जाता है। भले ही निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखा जाए, लेकिन दफ्तर के कुछ सहकर्मी निजी जीवन का भी हिस्सा बनने लगते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अधिक समय व्यय करने के कारण उनके बीच कुछ लगाव या आकर्षण होना संभव है। हालांकि दफ्तर की कुछ मर्यादाएं होती हैं, ऐसे में अपनी पसंद को जाहिर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सहकर्मी इशारों में अपने दिल की बात आपको बताने की कोशिश कर सकता है, हालांकि साथी उनके इशारों को समझ नहीं पाते। ऐसे में सहकर्मी के दिल में छुपी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए कुछ संकेतों पर ध्यान दें। इन इशारों से जानें कि सहकर्मी करता है आपको पसंद।


 

Signs Show That Office Colleagues Have a Crush on You Know Relationship Tips in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

छोटी-छोटी डिटेल्स रखे याद

दफ्तर में साथ काम करने वाला साथी अगर आपकी छोटी-छोटी डिटेल्स या कही गई बातों को याद रखता है तो समझना चाहिए कि उनके जीवन में वह आपको बहुत अहमियत देते हैं। बातों ही बातों में आपने अपनी किसी पसंद या नापसंद का जिक्र किया हो और उन्हें ये बात याद रहे तो समझ जाएं कि वह आपके लिए खास महसूस करते हैं।

Signs Show That Office Colleagues Have a Crush on You Know Relationship Tips in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

आपके जीवन में दिलचस्पी

सहकर्मी अगर आपको पसंद करता है, तो वह आपके जीवन और परिवार के बारे में दिलचस्पी लेने लगते हैं। खासकर सहकर्मी को आपकी लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। उन्हें ये जानने की उत्सुकता रहती है कि आप अकेले हैं या रिलेशनशिप में।

विज्ञापन
विज्ञापन
Signs Show That Office Colleagues Have a Crush on You Know Relationship Tips in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

वक्त बिताने का बहाना

अगर सहकर्मी आपके लिए कुछ खास महसूस करता है तो वह आपके साथ वक्त बिताने का मौका तलाशता है। ग्रुप में लंच पर या कहीं बाहर जाने पर ही साथी सहकर्मी आपके आसपास ही रहना चाहते हैं। वह आपके साथ अकेले समय बिताना पसंद करते हैं और इस चाहते हैं कि आप उन्हें नोटिस करें।

विज्ञापन
Signs Show That Office Colleagues Have a Crush on You Know Relationship Tips in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

मदद के लिए तैयार रहना

किसी परेशानी के वक्त दोस्त हमेशा मदद के लिए आगे आ जाते हैं लेकिन जब दफ्तर में कोई सहकर्मी हमेशा ही आपकी मदद के लिए तैयार रहे और साथ ही अपने कार्य क्षेत्र से बाहर आकर वह आपका फेवर करे तो समझ जाएं कि उनके दिल में आपके लिए खास जगह है। वह अन्य साथियों से पहले आपकी मदद करना चाहते हैं। वह आपके काम, या अन्य बातों की तारीफ करने से भी नहीं चूकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed