फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहे आलिया हों या रणबीर, कपड़ों की तरह पार्टनर बदलते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

Sun, 28 Jan 2018 01:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Should You Change Dating Partners Frequently Before Getting Married
Ranbir Alia

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क्या बॉलीवुड के नए ‘लव बर्ड्स’ हैं? बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में इन दिनों यही सबसे जोरदार चर्चा है। वे ऐसे दिनों में एक-दूसरे के करीब आए हैं, जब दोनों सिंगल हैं और अपने टूटे दिलों के दर्द को सहला रहे हैं। 



दोनों सितारे पहली बार एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम करने जा रहे हैं और फिल्मी दुनिया में एक्टर्स के एक-दूसरे की जिंदगी में आने का इससे बढ़िया और कोई मौका नहीं माना जाता। निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' तीन कड़ियों में बनने जा रही है और तय है कि आलिया-रणबीर को लंबे समय तक साथ रहने का मौका मिलेगा। 

Should You Change Dating Partners Frequently Before Getting Married
Ranbir Alia

वैसे रणबीर-आलिया भले ही दूसरे लोगों के साथ प्रेम संबंधों में रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे के संग वे हमेशा गर्मजोशी से मिले। रोचक बात है कि 2012 में अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के प्रमोशन के दिनों में ही आलिया ने यह कहने में हिचक नहीं दिखाई थी कि वह हमेशा रणबीर को पसंद करती रही हैं। 

आलिया ने कहा था, ‘मेरा दिल सदा रणबीर पर फिदा था और आगे भी फिदा रहेगा।’ उधर, कैटरीना से जनवरी 2016 में रणबीर के ब्रेक-अप के दौरान गॉसिप गलियारों में फुसफुसाहट थी कि क्या रिश्ता टूटने की वजह आलिया भट्ट हैं? हालांकि तब हर तरफ से इस बात का खंडन आया था।

Should You Change Dating Partners Frequently Before Getting Married
Ranbir Alia

रणबीर की एक्स के साथ आलिया के हैं गहरे रिश्ते
इंडस्ट्री में हो रही चर्चाओं के अनुसार, रणबीर-आलिया के नए समीकरणों के बाद कैटरीना-आलिया की दोस्ती कैसे आगे बढ़ेगी, देखना होगा। वजह यह कि कैटरीना-आलिया दोनों साथ में जिम करती हैं और उनकी इंस्ट्रक्टर भी एक ही है। एक दौर ऐसा भी था कि 'बार-बार देखो' (2016) की शूटिंग के दौरान आलिया के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना के बीच रोमांस की चर्चाएं थीं। तब आलिया ने उन्हें नजरअंदाज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Should You Change Dating Partners Frequently Before Getting Married
Ranbir Alia

इस वजह से आलिया ने किया ब्रेकअप

सिद्धार्थ रंगीन मिजाज माने जाते हैं और आलिया से रिलेशनशिप के दौरान उनका कुछ अभिनेत्रियों से नाम जुड़ा। सिद्धार्थ-आलिया के ब्रेक-अप की इसे बड़ी वजह माना जाता है। खैर, पिछले साल नवंबर में सिद्धार्थ-आलिया अपने रिश्ते को गुमनाम मोड़ पर छोड़ कर आगे बढ़ चुके हैं। इससे सिद्धार्थ को आलिया-रणबीर को लेकर कोई समस्या होगी, इसमें संदेह है। 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग अगले महीने शुरू होनी है। फिल्म अगस्त 2019 में रिलीज होगी। तय है कि तब तक गॉसिप गलियारों में यह गूंज बनी रहेगी।

विज्ञापन
Should You Change Dating Partners Frequently Before Getting Married
Ranbir Alia

कितना हेल्दी है ये ट्रेंड?
शाहरुख खान ने फिल्म 'डियर जिंदगी' में आलिया भट्ट को समझाते हुए कहा था, 'जब कुर्सियां खरीदने से पहले हम 10 कुर्सियां ट्राई करते हैं तो फिर लाइफ पार्टनर चुनते वक्त हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?' भले ही बात फिल्म में कही गई थी, लेकिन असलियत में भी इसे आत्मसात करने में कोई हर्ज नहीं। सिर्फ सेलिब्रिटीज ही नहीं, आम लोगों को भी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला करने से पहले जितना हो सकते लोगों को डेट करना चाहिए ताकि जब वह शादी करें तो खुद पर इतना भरोसा हो कि उन्होंने जो फैसला लिया वह काफी सोच समझ कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed