शादीशुदा रिश्ते की सफलता इसी बात पर टिकी है कि आप अपने पार्टनर की जरूरतों को अपनी ख्वाहिशों से ऊपर रखें।
पति के दिल में जगह बनानी है तो उनकी ये 3 जरूरतें पूरी करनी होंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
कंपैनियनशिप
हो सकता है आप दोनों की पसंद और नापंसद एक दूसरे से मेल ना खाती हो। लेकिन अगर आप पार्टनर की हॉबी में दिलचस्पी दिखाएंगी और उनके साथ उनका पसंदीदा स्पोर्ट्स या टीवी सीरीज देखेंगी तो आपके पति को अच्छा लगेगा। वैसे भी नई चीजें ट्राई करते रहना चाहिए ताकि लाइफ में बोरियत ना आए। यकीन ना हो तो उनके साथ संडे को लॉन में क्रिकेट (या उनका पसंदीदा खेल) खेलकर देखिए, आपकी बॉन्डिंग जरूर मजबूत होगी।
तारीफ
जाने अनजाने आपके पति परिवार और आपके लिए ऐसे कई काम कर रहे हैं जिनके लिए वह तारीफ के हकदार हैं। वह दफ्तर में 8-10 घंटे बिताकर घर आते हैं तो बच्चों को होमवर्क में मदद करते हैं, पौधों में पानी देते हैं या अपने मोजे खुद धोते हैं। अगर आप उनकी तारीफ करेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इससे उनकी ऑफिस का फ्रस्टेशन भी दूर होगा।
ग्रूमिंग
भले ही आपकी शादी को 10-15 साल बीत चुके हैं, लेकिन आपके पति को अच्छा लगेगा अगर आप सज-संवर कर रहें। जब भी उनके साथ किसी पार्टी में जाएं उनकी स्टेटस और मान का ख्याल जरूर रखें।
इसके अलवा उनकी ग्रूमिंग भी आप करें। मसलन, अगर आप अपना मेनीक्योर या पेजीक्योर कर रही हैं, तो पति का भी मेनीक्योर या पेडीक्योर करें, उन्हें बॉडी मसाज और क्लीन-अप दें।