फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names For Sawan Born: सावन में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद खास, रखें भगवान शिव से जुड़े ये भाग्यशाली नाम

Thu, 10 Jul 2025 04:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Jul 2025 04:46 PM IST
सार

Baby Names For Sawan Born: सावन शिव भक्ति, व्रत, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का महीना होता है। मान्यता है कि इस समय जन्मे बच्चे भावनात्मक रूप से गहरे, संवेदनशील और रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। 

विज्ञापन
Hindu Baby Names For Sawan Born inspired By Lord Shiva On July August Sawan mein Janme Baccho K Name
सावन में जन्मे बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

Baby Names For Sawan Born : सावन का महीना हिन्दू पंचांग के अनुसार एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला समय होता है। यह भगवान शिव की उपासना और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक है। ऐसे में सावन में जन्म लेने वाले बच्चे विशेष माने जाते हैं, क्योंकि इस माह में प्रकृति हरी-भरी होती है, वातावरण शांत और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है।



जब कोई बच्चा सावन में जन्म लेता है तो उसके लिए नाम रखना और भी खास बन जाता है। इस पावन अवसर पर बच्चे का नाम ऐसा रखा जाना चाहिए जो भगवान शिव, प्रकृति, बारिश या आध्यात्मिकता से जुड़ा हो। इस लेख में सावन में जन्मे लड़कों और लड़कियों के लिए सुंदर, अर्थपूर्ण और पावन नामों की सूची दी जा रही है। घर में सावन माह में बेटे या बेटी का जन्म हुआ है तो यहां दिए जा रहे हैं नामों के विकल्प को अपना सकते हैं।

Hindu Baby Names For Sawan Born inspired By Lord Shiva On July August Sawan mein Janme Baccho K Name
सावन में जन्मे बेटे के लिए नामों की सूची - फोटो : Adobe

क्यों खास होते हैं सावन में जन्मे बच्चे?

सावन शिव भक्ति, व्रत, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का महीना होता है। मान्यता है कि इस समय जन्मे बच्चे भावनात्मक रूप से गहरे, संवेदनशील और रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। इनका जुड़ाव प्रकृति, संगीत, आध्यात्मिकता और सेवा से अधिक होता है। साथ ही, ऐसे बच्चों के व्यक्तित्व में धैर्य, सहनशीलता और विवेक की भी अधिकता देखी जाती है।


लड़कों के लिए सावन में जन्मे बच्चों के नाम
 

  • शिवांश    

भगवान शिव का अंश
 

  • नील   

शिव का एक नाम; जिसका कंठ नीला हो।
 

  • रुद्र    

शिव का उग्र रूप
 

  • ओंकार   

ब्रह्मांड की ध्वनि, शिव से जुड़ा हुआ

 

  • हरित    

हरा-भरा, प्रकृति से जुड़ा

Hindu Baby Names For Sawan Born inspired By Lord Shiva On July August Sawan mein Janme Baccho K Name
सावन में जन्मे बेटे के लिए नामों की सूची - फोटो : Adobe stock
  • वृषांक    

भगवान शिव के वाहन नंदी का एक नाम 
 

  • अनघ    

पवित्र, निष्पाप
 

  • शंभव   

शिव से उत्पन्न हुआ
 

  • प्रणव

इस नाम का अर्थ ओम है जो कि ब्रह्मंड की एक पवित्र ध्वनि है।
 

  • शाश्वत

सदा रहने वाला, स्थायी या जो कभी समाप्त न होता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu Baby Names For Sawan Born inspired By Lord Shiva On July August Sawan mein Janme Baccho K Name
सावन में जन्मी बेटी के लिए नामों की सूची - फोटो : Instagram

लड़कियों के लिए सावन में जन्मी बच्चियों के नाम
 

  • गौरी

पार्वती का एक नाम, सुंदर और शुभ
 

  • शिवांगी  

शिव की अंग से उत्पन्न

 

  • कावेरी    

पवित्र नदी, जीवनदायिनी
 

  • चार्वी    

सुंदर, उज्ज्वल
 

  • धरा 

पृथ्वी, धैर्य की प्रतीक

विज्ञापन
Hindu Baby Names For Sawan Born inspired By Lord Shiva On July August Sawan mein Janme Baccho K Name
सावन में जन्मी बेटी के लिए नामों की सूची - फोटो : Adobe
  • अवनि

    भूमि, प्रकृति
 

  • ईशिता    

श्रेष्ठता, ईश्वर की कृपा
 

  • माही

प्रेम, पवित्रता
 

  • नैना 

आंखें, सौंदर्य का प्रतीक
 

  • तारिका

तारा, प्रकाश देने वाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed