फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2025: दोस्ती के रिश्ते में दरार न आए, इसलिए प्यार में पड़ने से पहले ये पांच बातें जरूर जानें

Sat, 02 Aug 2025 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 03:00 PM IST
सार

friendship day 2025: कहीं दोस्ती के रिश्ते से प्यार के रिश्ते के पड़ाव तक पहुंचने के चक्कर में दोस्ती भी बिगड़ जाए। इस लेख में उन जरूरी बातों के बारे में जानिए जो दोस्त संग रिश्ते में आने के पहले आपको जरूर समझ लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Friendship Day 2025: Relationship With Best Friend Tips Things to Know Before Starting a Relationship
दोस्ती को प्यार में बदलने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : Adobe

Relationship With Best Friend Tips: कई बार दोस्ती इतनी गहरी हो जाती है कि दिल खुद-ब-खुद कुछ और महसूस करने लगता है। बातें बदलने लगती हैं, नजरें रुकने लगती हैं और हम सोचने लगते हैं, "क्या मैं अपने दोस्त से प्यार करने लगी हूं?" लेकिन दोस्ती से रिश्ते की ओर बढ़ना एक बड़ा फैसला है। इसमें सिर्फ दिल नहीं, दिमाग भी लगाना पड़ता है। ऐसा न हो कि दोस्ती के रिश्ते से प्यार के रिश्ते के पड़ाव तक पहुंचने के चक्कर में दोस्ती भी बिगड़ जाए। इस लेख में उन जरूरी बातों के बारे में जानिए जो दोस्त संग रिश्ते में आने के पहले आपको जरूर समझ लेनी चाहिए।




रिलेशनशिप से पहले जान लें ये जरूरी बातें

दोस्ती की नींव को समझें 

क्या आपकी दोस्ती भरोसे और ईमानदारी पर टिकी है? अगर हां, तो यही आपकी रिलेशनशिप की सबसे मजबूत नींव हो सकती है। दोस्त के साथ रिश्ते में तब ही जाएं जब आपको विश्वास हो कि आपकी दोस्ती में भरोसा टिका है।
 

Friendship Day 2025: Relationship With Best Friend Tips Things to Know Before Starting a Relationship
क्या दोनों एक जैसा महसूस करते हैं? - फोटो : istock

क्या दोनों एक जैसा महसूस करते हैं?

अक्सर दोस्तों में ये देखने को मिलता है कि किसी को अपने बेस्ट फ्रेंड से एकतरफा प्यार हो जाता है और उसके दोस्त को सामने वाले की दिल का बात पता ही नहीं होती। कई बार दोस्त अपने दिल की बात बता देते हैं, लेकिन एक तरफा प्यार दोस्ती को खराब कर सकता है। एकतरफा प्यार को दोस्ती का नाम देना सही नहीं। जब तक दोनों समान रूप से जुड़ाव महसूस न करें, कदम आगे बढ़ाना रिस्की हो सकता है।


भावनात्मक जुड़ाव है या नहीं?

दोस्ती सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं होती है, जरूरी है कि क्या दोनों दोस्त मुश्किल समय में भी एक दूसरे को समझ पाते हैं? दोस्त अक्सर एक दूसरे के साथ होते हैं तो खुश होते हैं, खुलकर हंसते हैं, मस्ती करते हैं तो उन्हें लगता है कि अगर वह रिलेशनशिप में आएंगे तो भी खुश रहेंगे और मस्ती मौज के साथ इस नए रिश्ते को संभाल पाएंगे लेकिन प्यार के रिश्ते में भावनात्मक कम्पैटिबिलिटी आवश्यक होती है।

Friendship Day 2025: Relationship With Best Friend Tips Things to Know Before Starting a Relationship
क्या आप दोस्ती खराब होने का रिस्क ले सकते हैं? - फोटो : Pexel

क्या आप दोस्ती खराब होने का रिस्क ले सकते हैं?

सिर्फ शुरुआती अट्रैक्शन से लंबे समय तक प्यार का रिश्ता नहीं टिकता। कई बार कपल्स एक दूसरे को डेट करने के बाद महसूस करते हैं कि वह रिलेशनशिप में नहीं रह सकते हैं। ऐसे में ब्रेकअप होना सामान्य बात है। लेकिन अगर रिश्ता नहीं चला, तो क्या आप पुरानी दोस्ती को बचा पाएंगे? इसे भी सोचिए।

रिलेशनशिप और दोस्ती का बैलेंस कैसे बनेगा?

रिलेशनशिप में आकर क्या आप दोनों उतनी ही आजादी और स्पेस रख पाएंगे जितनी एक दोस्ती में थी? दोस्ती से रिलेशनशिप में आने के बाद कितना बदलाव आएगा, इन सब पहलुओं को समझकर रिश्ता निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2025: Relationship With Best Friend Tips Things to Know Before Starting a Relationship
क्या लाइफ गोल्स मैच करते हैं? - फोटो : istock

परिवार और समाज का नजरिया समझें

अगर आप साथ में भविष्य की सोच रहे हैं तो क्या सामाजिक और पारिवारिक रूप से भी यह रिश्ता स्वीकार्य होगा? अपने परिवार और समाज के नजरिए को ध्यान में रखकर दोस्ती को नए रिश्ते में बदलने के बारे में विचार करें।

क्या लाइफ गोल्स मैच करते हैं?

लंबे समय तक रिश्ते को बनाए रखना है तो यह समझना जरूरी है कि आप दोनों की प्राथमिकताएं और जीवन के लक्ष्य कितने मेल खाते हैं। आपके लाइफ गोल्स में कुछ समानता होगी तो यह रिश्ता टिका रहना आसान हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed