Friendship Day 2025: हर रिश्ते की तरह दोस्ती भी समय, समझदारी और भरोसे से मजबूत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी दोस्ती निभाने लायक नहीं होती? कुछ दोस्ती आपको थका देती हैं तो कुछ आपको उड़ने के लिए पंख दे देती हैं। कुछ दोस्त आपका फायदा उठाते हैं तो कुछ सहारा बनते हैं। दोस्ती कुछ खास संकेत हैं जिनसे पता चलता है कि दोस्ती सच्ची है या झूठी। कहीं आपका दोस्त धोखेबाज तो नहीं है, इसका पता लगाकर ही दोस्ती को निभाना है या नहीं, इसका फैसला लें। इस वर्ष 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाई जा रही है। आपके कांटेक्ट में कई ऐसे लोग होंगे, जिन्हें आप अपना दोस्त मानते हैं, लेकिन इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानिए वो सात संकेत, जो बताते हैं कि आपकी दोस्ती ना सिर्फ सच्ची है बल्कि हेल्दी भी है और ऐसी दोस्ती को पूरी जिंदगी निभाया जा सकता है।
Friendship Day 2025: क्या आपकी दोस्ती निभाने लायक है? इन सात संकेतों से करें पहचान
Friendship Day 2025: आपके कांटेक्ट में कई ऐसे लोग होंगे, जिन्हें आप अपना दोस्त मानते हैं, लेकिन इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानिए वो सात संकेत, जो बताते हैं कि आपकी दोस्ती ना सिर्फ सच्ची है बल्कि हेल्दी भी है और ऐसी दोस्ती को पूरी जिंदगी निभाया जा सकता है।
सच्चे दोस्त आपको बदलने की कोशिश नहीं करते। वे आपकी अच्छाइयों के साथ-साथ कमियों को भी अपनाते हैं। आप उनके सामने खुद को नकली नहीं बनाते, क्योंकि वे आपको बिना जज किए अपना दोस्त मानते हैं। ऐसे में सच्चा दोस्त वही है जो आपको या आपकी आदतों, पसंद-नापसंद को बदलने की कोशिश न करे।
आपकी सीमाओं का सम्मान करे
एक अच्छा दोस्त आपकी सीमाओं को समझता है। वह आप पर जबरदस्ती नहीं करता, न ही आपको इमोशनली ब्लैकमेल करता है। हेल्दी दोस्ती में स्पेस और समझदारी दोनों होती हैं।
हेल्दी फ्रेंडशिप में जलन नहीं, जश्न होता है।अगर दोस्त आपकी तरक्की, नए रिश्ते या उपलब्धि पर जलने के बजाए, सच्चे मन से आपके लिए खुश हो तो समझिए रिश्ता मजबूत है। ऐसी दोस्ती में प्रतिद्वंद, बराबरी करने की होड़ नहीं होती, बल्कि दोस्त को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की ललक होती है। अगर आपके पास ऐसा दोस्त है तो उसे अपने जीवन से जाने न दें, बल्कि उम्रभर के लिए इस रिश्ते को संभालकर रखें।
आपकी बुराई दूसरों से नहीं, आपसे करें
सच्चे दोस्त पीठ पीछे नहीं, सामने आपकी गलती बताते हैं और सुधारने में मदद करते हैं। एक अच्छा दोस्त आपकी गलतियों को दूसरों या बाहर की दुनिया के सामने छुपाता है, लेकिन आपसे सीधे बातकर उस गलती को सुधारने में मदद करता है। दोस्ती की यह इमानदारी रिश्ते को मजबूत बनाती है।
उनका साथ देता है सकारात्मकता
एक अच्छे दोस्त का साथ कभी टाॅक्सिक माहौल या नकारात्मकता नहीं लाता, बल्कि पाॅजिटिव एनर्जी देता है। अगर उनके साथ वक्त बिताकर मन हल्का हो जाए, तो वो रिश्ता निभाने लायक है। कुछ दोस्त आपकी एनर्जी ले लेते हैं और कुछ लोग आपको एनर्जी देते हैं। आपको उनमें से एनर्जी देने वाले दोस्तों की पहचान करनी है। हेल्दी फ्रेंडशिप में जब आप उस दोस्त से मिलते हैं, तो आपको सुकून और सकारात्मकता मिलती है, तनाव नहीं।
जरूरत पर सबसे पहले मौजूद रहते हैं
जब हर कोई पीछे हट जाता है और वही दोस्त सबसे पहले आपके साथ खड़ा हो तो वो रिश्ता सच्चा होता है। हेल्दी दोस्ती में साथ निभाना सिर्फ खुशी के समय नहीं, मुश्किल वक्त में भी होता है। अगर आप परेशान है तो ऐसी स्थिति में जो नाम सबसे पहले आपके दिमाग में आता है, और उसे काॅल करने पर वह आपके मुश्किल वक्त में आपका साथ देने के लिए खड़ा हो जाए, वही सच्चा दोस्त है।
बिना बात के भी बात हो जाए
जिस दोस्त से बात करने के लिए कोई वजह न चाहिए तब समझिए रिश्ता दिल से जुड़ा है। जब आपकी दोस्ती इतनी सहज हो कि बिना किसी खास टॉपिक के भी आप घंटों बात कर सकें। आप को कभी भी अपने उस दोस्त की याद आ जाए और आप उन्हें काॅल कर दें, समझ जाइए कि उस दोस्त को आपको अपने जीवन से जाने नहीं देना है।