फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके व्यस्त होने के कारण घर वाले हैं नाराज, तो इन तरीकों से मना सकते हैं उन्हें

Fri, 25 Jun 2021 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Jun 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Your family is angry because of you are busy so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आज की दौड़-भाग वाली जिंदगी में लगभग हर कोई व्यस्त है, जिससे भी पूछो वो यही कहता है कि समय नहीं है। ऐसे में देखा जाता है कि कई लोग अपने काम में हमेशा ही व्यस्त रहते हैं, जिसकी वजह से वो दूसरी चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते। जैसे- घर के लोगों पर, घर के लोगों के साथ समय नहीं बिता पाते हैं, उनके सुख-दुख के बारे में नहीं जान पाते हैं आदि। ऐसे में व्यक्ति के बच्चे, पार्टनर और माता-पिता तक उससे नाराज हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि अपने काम के चक्कर में आप उन्हें भूल गए हैं, जिसकी वजह से आप उन्हें समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में व्यक्ति की चिंता बढ़ जाती है, और फिर वो अपने घरवालों की नाराजगी दूर करने के तरीके खोजने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने नाराज घर वालों को मना सकते हैं।

Relationship tips Your family is angry because of you are busy so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बाहर घुमाने ले जाए

  • आपके परिवार के लोग अगर आपसे नाराज हो सकते हैं, तो आप उन्हें बाहर ले जा सकते हैं। अनलॉक की वजह से अब काफी चीजें खुल गई हैं। ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंदीदा जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं। हालांकि, अगर आप अभी घर से बाहर जाना बेहतर नहीं समझते हैं, तो आप अपने परिवार संग घर पर ही अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। इससे आपके बच्चों, पार्टनर और माता-पिता को काफी अच्छा लगेगा और हो सकता है कि उनकी नाराजगी भी दूर हो जाए।
Relationship tips Your family is angry because of you are busy so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डिनर पर ले जाएं

  • आप अपने परिवार संग डिनर का प्लान कर सकते हैं। आप उन्हें उनकी पसदीदा जगह पर ले जाकर डिनर करवा सकते हैं या फिर घर पर ही एक अच्छे डिनर की व्यवस्था करके घर पर उनके साथ डिनर कर सकते हैं। आप डिनर में अपने बच्चों, पार्टनर और माता-पिता की पसंदीदा खाने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। इस दौरान उनकी नाराजगी भी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Your family is angry because of you are busy so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सप्ताह में एक दिन परिवार के नाम

  • परिवार के लोग फिर चाहे वे बच्चे हैं या आपके पार्टनर या फिर आपके माता-पिता। हर कोई चाहता है कि आप उनके साथ समय बिताएं। ऐसे में अगर आप अपने काम की वजह से व्यस्त हैं, तो सप्ताह में एक दिन (छुट्टी वाले दिन या अन्य दिन) उनके साथ समय बिता सकते हैं। इस पूरे दिन को आप अपने परिवार के नाम कर सकते हैं। इससे आपके घरवालों को आपसे शिकायत भी नहीं होगी और उनकी नाराजगी भी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
Relationship tips Your family is angry because of you are busy so these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पसंद या जरूरत की चीजें उपहार करें

  • अगर आपके व्यस्त होने के कारण आपके घर वाले आपसे नाराज हैं, तो आप उन्हें उपहार देकर मना सकते हैं। आप उनकी पसंद के, उनकी जरूरत के हिसाब से या अपनी पसंद से भी तोहफे दे सकते हैं। उपहार लेना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आपके घर वालों की भी उपहार पाने के बाद नाराजगी दूर हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed