फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले खुद से जरूर करें ये 4 सवाल, पता चल जाएगा आप कितने हैं तैयार

Sat, 24 Jul 2021 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Whether you are ready for marriage or not ask yourself these four questions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारे जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां पर हमें कई बड़े फैसले लेने होते हैं। जिंदगी में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हे लेकर लोग काफी सोचने और विचार करने के बाद ही फैसला लेते हैं। ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, लेकिन जो सबसे बड़ी चीज इंसान की जिंदगी में होती है वो शायद शादी का फैसला लेना ही होता है। जहां आप पहले से अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी रहे थे, अपनी मर्जी से सबकुछ करते थे, अपने मनमुताबिक चीजों के बारे में सोचते थे और खुद हर चीज का फैसला लेते थे आदि। ये सभी चीजें आगे चलकर बदल सी जाती हैं। अमूमन देखा जाता है कि लोग परिवार के दबाव में शादी कर लेते हैं, लेकिन शुरूआत के कुछ दिनों बाद उनके लिए इस रिश्ते को निभाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप खुद से जाने कि क्या आप शादी के लिए तैयार हैं या नहीं? क्योंकि पूरी जिंदगी तो अपने पार्टनर संग आपको ही बितानी है। तो चलिए जानते हैं इन सवालों के बारे में।

Relationship tips Whether you are ready for marriage or not ask yourself these four questions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अभी शादी क्यों करनी चाहिए?

  • आपको जानना चाहिए कि आपको अभी शादी क्यों करनी चाहिए? क्या ये शादी करने का सही समय है? आपके जाने से आपके घर वालों पर क्या असर पड़ेगा? आपके घर वालों के लिए आप आर्थिक रूप से कितने जरूरी हैं? अगर आप लड़की हैं तो आपको अपने ससुराल वालों की जिम्मेदारियां उठानी पड़ेंगी, और क्या आप ये जिम्मेदारियां उठाने के अभी काबिल हैं? जब इन सब सवालों के जवाब मिलें, उसके बाद आप शादी के बारे में सोच सकते हैं।
Relationship tips Whether you are ready for marriage or not ask yourself these four questions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर आपके लिए कितना सही है?

  • अमूमन देखा जाता है कि कई परिवार अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने के लिए अपने बच्चों की शादियां करवा देते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि जैसे आपके परिवार वाले आपके होने वाले पार्टनर के परिवार संग सहज महसूस करते हैं, आप भी करें। इसलिए जरूरी है कि आपको जानना चाहिए कि पार्टनर आपके पैरामीटर में कितना फीट है? पार्टनर के बारे में जानकर, अच्छे से सोचकर आप शादी का फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Whether you are ready for marriage or not ask yourself these four questions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आप फैमिली प्लानिंग को लेकर कितने तैयार हैं?

  • आपको खुद से ये सवाल जरूर करना चाहिए कि आप फैमिली प्लानिंग को लेकर कितने तैयार हैं? आपके ससुराल वाले, आपके खुद के माता-पिता, आपके रिश्तेदार हर कोई आपसे शादी होने के बाद ही बच्चे को लेकर सवाल करने लगेगा। माना एक-दो साल तक आप इस बात को इग्नोर कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद तो आपको जवाब देना ही होगा। इसलिए इस बारे में भी सोच-विचार करना जरूरी है।
विज्ञापन
Relationship tips Whether you are ready for marriage or not ask yourself these four questions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दूसरों की बातों को कैसे हैंडल कर सकते हैं आप?

  • ये सवाल भी शादी के बाद आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है कि दूसरों की बातों को कितना हैंडल कर सकते हैं या सुन सकते हैं आप? ऐसा इसलिए कि अगर आप लड़की हैं और आपकी शादी हो जाती है, तो इसके बाद कई बार सास आपको ताने मार सकती है या कुछ ऐसी बात कह सकती हैं, जिसे आपको सहन करना पड़ सकता है। वहीं, आपकी अपने पति से भी कभी लड़ाई हो सकती है। ऐसे में आपको इन सब बातों को हैंडल करते हुए अपने परिवार को हंसी-खुशी आगे बढ़ाने की कला भी आनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed