Relationship Tips: शाहरुख खान का एक प्रसिद्ध डायलॉग है, 'प्यार एक बार होता है।' हालांकि जिस फिल्म में शाहरुख ये डायलॉग बोलते हैं, उसी फिल्म में उन्हें दो लड़कियों से प्यार होता है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान रानी मुखर्जी से शादी करते हैं और फिर काजोल से। उन्हें दो लड़कियों से प्यार होता है। यह कोई बड़ी बात नहीं। आज के दौर में भी अक्सर लड़के लड़कियों को एक से ज्यादा लोगों से मोहब्बत हो जाती है। डेटिंग के दौर में तो ये आम सी बात है कि हम जिसे पसंद करते हैं। ब्रेकअप के बाद उन्हें दूसरा पार्टनर मिल जाता है, जिसे वह प्यार करते हैं। लेकिन क्या कभी एक साथ दो लड़कों से प्यार हुआ है। आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने उस पार्टनर को बहुत प्यार भी करते हैं। लेकिन आपको दूसरे लड़के से भी प्यार हो जाता है। इस तरह की स्थिति में अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा प्यार सच्चा है और कौन सा महज आकर्षण। सही फैसला न ले पाने के कारण आपका रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है। आप अपने पार्टनर को धोखा नहीं देना चाहते लेकिन दिल के हाथों मजबूर होते हैं। आइए जानते हैं दो लड़कों से प्यार होने पर लड़की को क्या करना चाहिए।
जब कोई शख्स एक वक्त में एक से ज़्यादा रूमानी रिश्तों में होता है तो इसे पोलीयेमरी कहा जाता है। इसमें पार्टनर के अलावा बनाए गए रिश्ते शामिल हैं। लेकिन हर रिश्ते के लिए कुछ नैतिक बाधाएं भी रहती हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की को एक वक्त पर दो लड़कों से प्यार हो जाए तो वह समझ नहीं पाती कि किसके साथ रहे और किसे छोड़ दे।
मुहब्बत की करें पहचान
ऐसी स्थिति अगर आपके साथ भी है और आप एक वक्त में दो लोगों से प्यार में हैं तो सबसे पहले ये समझने की कोशिश करें कि क्या आप सच में दो लोगों से प्यार करते हैं। हो सकता है कि दूसरे लड़के के लिए आप बहुत अधिक आकर्षण महसूस करते हों और उसे प्यार समझ बैठे हों।
किसे करें डेट
हो सकता है कि आप दो लड़कों को पसंद करती हैं लेकिन दोनों के साथ एक साथ रहना, यानी एक वक्त पर दो लड़कों को डेट करना धोखे की श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में आपको ये समझना चाहिए कि आप दोनों में से किसी एक के साथ ही रह सकते हैं। दोनों लड़कों के साथ एक साथ डेट करने पर आप उन दोनों के दिल को दुखी कर देंगे। इसलिए इस बात की पहचान करें कि किसके साथ आप अपना भविष्य जी सकते हैं और अपने फैसले पर आपको पछतावा नहीं होगा।
भावनात्मक जुड़ाव को पहचानें
दो लोगों से प्यार करते हैं और किसी एक के साथ रिश्ते में ही रहने की सीमा में हैं तो ये समझें कि अधिक भावनात्मक जुड़ाव किसके साथ है। अपने लिए उस शख्स का साथ चुनें जो आपकी भावनाओं की कदर करता हो। आपसे अधिक भावनात्मक तौर पर जुड़ा हो और जिसकी खुशियों की फिक्र आपको है व जिसे आपकी खुशियों की कदर अधिक हो।
दोनों से बात करें
सही साथी की पहचान के लिए आप अपने दिल की बात साथी को बताएं। अगर दोनों से ही आपकी दोस्ती है तो उन्हें सच बता दें कि आप उन दोनों से ही प्यार करने लगी हैं। कन्फेशन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके परिणाम किसी हद तक भविष्य में आने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। अगर साथी भी आपसे प्यार करता है और आपको समझता है तो वह जरूरी आपकी इस परेशानी को समझेगा और मिलकर आप किसी परिणाम पर पहुंच सकेंगे। साथी का बर्ताव यह तय कर देगा कि आपका भविष्य किसके साथ बेहतर रहेगा। जिन दो लड़कों से आप प्यार करते हैं, उन्हें वक्त दें। उनके साथ समय बिताएं और समझने की कोशिश करें कि आप उनके साथ या उनके बिना कैसे रहेंगे।