फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पत्नी या गर्लफ्रेंड करती है हद से ज्यादा शक, तो इन तरीकों से बढ़ाएं उनके मन में खुद के लिए विश्वास

Wed, 23 Mar 2022 03:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Mar 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips To Deal With Doubting Partner To Build Trust in Your Relationship
पार्टनर के शक को दूर करने के तरीके - फोटो : Istock

प्यार में विश्वास होना अहम बात है, लेकिन अक्सर कपल्स जब एक दूसरे के प्यार में होते हैं तो वह अपने पार्टनर के लिए अधिक पजेसिव और प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। यही कारण है कि कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी पर शक करने लगता है। लड़का हो या लड़की उसे यह डर रहता है कि कहीं उनका पार्टनर उनका साथ छोड़कर किसी और का हाथ न थाम ले। इस वजह से वह अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। कई बार रिश्ते में प्यार और विश्वास की कमी के कारण भी कपल्स एक दूसरे पर शक करते हैं। जब रिश्ते में विश्वास से ज्यादा शक होने लगता है तो रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में शक करने वाले पार्टनर की जितनी गलती होती है, उतनी ही उसके साथी की भी होती है, क्योंकि वह शक का इलाज न तलाश कर, अपने प्यार पर विश्वास दिलाने में असमर्थ हो जाता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि अगर आपका पार्टनर आप पर बहुत ज्यादा शक करता है तो ऐसा क्या करें ताकि उसे आपके प्यार पर विश्वास हो जाए। 

Relationship Tips To Deal With Doubting Partner To Build Trust in Your Relationship
पार्टनर के शक को दूर करने के तरीके - फोटो : istock

एक दूसरे को समझें 

रिश्ते में विश्वास की कमी की एक वजह होती है, एक दूसरे के स्वभाव और दिल की बात से अंजान रहना। इसलिए रिश्ते में विश्वास बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका पार्टनर आप पर विश्वास करे। विश्वास कहने मात्र से नहीं होने लगता। कपल को एक दूसरे को समझना चाहिए। पार्टनर को यह पता होना चाहिए कि उनकी आपके जीवन में क्या भूमिका है। इसके साथ ही आपको भी उनके बारे में जानना और समझना होता। ताकि आपको पता रहे कि आपकी किस बात पर उन्हें शक करने का मौका मिल सकता है। जिससे समय रहते आप उनके शक को दूर कर पाएंगे।

Relationship Tips To Deal With Doubting Partner To Build Trust in Your Relationship
पार्टनर के शक को दूर करने के तरीके - फोटो : istock

एक दूसरे से बातें न छुपाएं 

पार्टनर आप पर शक तब करता है, जब उसे महसूस होता है कि आप उससे कुछ छुपा रहे हैं। आप उससे सच नहीं कहते। हर कपल एक दूसरे के जीवन से जुड़ी हर जरूरी बात जानना चाहता है। लेकिन अगर पार्टनर को यह महसूस होता है कि आप उनसे बातें छुपाते हैं या झूठ बोल रहे हैं तो वह आप पर हमेशा शक ही करेगा। इसलिए एक दूसरे से झूठ न बोले और बातें छुपाने से भी बचें। जब उन्हें आपसे जुड़ी हर बात पता होगी तो वह आश्वस्त रहेंगे कि आप उनसे कुछ छुपाते नहीं और ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिसका उन्हें डर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Deal With Doubting Partner To Build Trust in Your Relationship
पार्टनर के शक को दूर करने के तरीके - फोटो : istock

पार्टनर को पर्सनल स्पेस के बारे में समझाएं 

कई बार आपका पार्टनर अपने शक के कारण हर थोड़ी थोड़ी देर में आपको मैसेज या काॅल करके ये जानना चाहते हैं कि आप कहां है, क्या कर रहे हैं और किस के साथ हैं। लेकिन आप अपने पार्टनर को समझाएं कि रिश्ते में एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करना भी जरूरी है। हर बात न बताने के पीछे कोई खास वजह नहीं होती, लेकिन यह आपका पर्सनल स्पेस है, जिसका उन्हें सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
Relationship Tips To Deal With Doubting Partner To Build Trust in Your Relationship
पार्टनर के शक को दूर करने के तरीके - फोटो : Pixabay

काउंसलर की मदद लें  

अक्सर लोग पुराने अनुभवों, धोखा और विश्वास तोड़े जाने के कारण शक्की स्वभाव के हो जाते हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि जो उनके साथ पहले हुआ वह दोबारा हो सकता है। यह एक तरह की मानसिक दशा भी होती है, जिसे ठीक करने के लिए किसी काउंसलर की जरूरत होती है। ऐसे में अपने पार्टनर के शक के इलाज के लिए किसी काउंसलर की मदद ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed