फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: जीवन भर निभा पाएंगे साथ, इस तरह करें सही जीवनसाथी की पहचान

Sun, 26 May 2024 08:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 May 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips to Choose the Right Life Partner Sign in hindi
सही जीवनसाथी का चयन कैसे करें - फोटो : istock

Relationship Tips: सही जीवनसाथी का चयन करना एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय होता है, क्योंकि यह आपके जीवन के बहुत सारे पहलुओं को प्रभावित करता है। सही जीवनसाथी आपके साथ एक खुशहाल परिवार बनाता है, जिसमें दोनों के समान लक्ष्य होते हैं। वह आपके साथ सुख और दुख को साझा करता है, साथ ही आपके सपनों को साकार करने में सहयोग प्रदान करता है। हालांकि अगर जीवन भर का साथ निभाने वाला साथी ही गलत चुन लिया जाए तो जिंदगी समस्याओं में गुजरने लगती है। परिवार खुशहाली से ज्यादा परेशानी, दुखों, वाद-विवाद से घिरा रहता है।



ऐसे में शादी के बाद एक खुशहाल जीवन के लिए अपने लिए सही और उपयुक्त जीवनसाथी का चयन करें। हालांकि हमारे लिए कौन सा शख्स एक बेहतर जीवनसाथी बन सकता है, इस बात का पता लगा मुश्किल होता है लेकिन कुछ संकेतों से आप यह समझ पाएंगे कि सही लाइफ पार्टनर में क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए।

Relationship Tips to Choose the Right Life Partner Sign in hindi
सही जीवनसाथी का चयन कैसे करें - फोटो : pexel

सिर्फ सूरत नहीं सीरत को समझें

अक्सर लोग अपने पार्टनर का चयन करते वक्त उनकी सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देते हैं। सिर्फ पार्टनर के लुक्स से उनका चयन न करें बल्कि व्यक्तित्व को समझकर उसके आधार पर तय करें कि क्या वह आपका जीवनसाथी बनने योग्य है। भले ही पार्टनर दिखने में आकर्षक और अच्छा हो लेकिन अगर उसके अंदर बुरी आदतें हैं तो जीवन भर उस से तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सूरत नहीं सीरत भी देखें।

Relationship Tips to Choose the Right Life Partner Sign in hindi
सही जीवनसाथी का चयन कैसे करें - फोटो : istock

व्यवहार समझने की कोशिश

शादी का निर्णय लेते समय साथी के व्यवहार के बारे में जरूर जान लें। शादी से पहले उनके साथ वक्त बिताएं, ताकि आपको पता चल सके कि उनका व्यवहार कैसा है। क्या वह शांत स्वभाव के हैं या अधिक बात करने वाले। किसी समस्या पर उनका क्या बर्ताव होता है और वह जीवन को लेकर कितने सकारात्मक हैं, ये सब जानकर ही तय करें कि क्या आप उनके साथ जीवन भर रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips to Choose the Right Life Partner Sign in hindi
सही जीवनसाथी का चयन कैसे करें - फोटो : pexel

विचार जानें

 एक सही और अच्छे जीवनसाथी को चुनने के लिए जरूरी है कि आप दोनों में कुछ समानताएं भी हों। अधिकतर मामलों में व्यक्ति को अपने से अलग व्यक्तित्व का शख्स अधिक आकर्षित करता है लेकिन दोनों के बीच विचारों या समान लक्ष्यों का होना जरूरी है। पूरी तरह से विचार न भी मिलें लेकिन कुछ समानताएं या रुचि एक सी होनी चाहिए, ताकि जीवन भर वैचारिक मतभेद न हो।

विज्ञापन
Relationship Tips to Choose the Right Life Partner Sign in hindi
Relationship - फोटो : Pexel

सम्मान भी जरूरी

जिस शख्स के साथ आपको पूरी जिंदगी बितानी है, उसके मन में आपके लिए सम्मान होना चाहिए, साथ ही उसके प्रति आपके मन में भी सम्मान की भावना होनी चाहिए। रिश्ते में सम्मान और भरोसा दोनों ही जरूरी हैं। इसलिए यह परख लें कि क्या साथी आपका सम्मान करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed