देश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से लोगों को पिछले साल की तरह फिर से घर पर रहना पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई अपने-अपने घरों पर रहने को मजबूर है, जिनमें पति-पत्नी भी मौजूद हैं। लेकिन इस दौरान कई कपल के बीच झगड़े जैसी स्थिति भी देखी जा रही है और उनकी आपस में नहीं बन रही है और इसी वजह से घर का माहौल भी बिगड़ रहा है। अगर आपकी भी अपने पार्टनर से नहीं बन रही है, तो इसके पीछे कुछ वजह हो सकती हैं जिनसे आपको दूर रहना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60b464a338326115b0003f91","slug":"relationship-tips-these-are-reason-for-the-quarrel-between-the-husband-and-wife-in-the-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में हो रहा है पति-पत्नी का झगड़ा? तो इन बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में हो रहा है पति-पत्नी का झगड़ा? तो इन बातों का रखें खास ध्यान
Mon, 31 May 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 31 May 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
साथ में समय न बिताना
- अब जब लॉकडाउन की वजह से पति-पत्नी दोनों घर पर हैं, लेकिन बावजूद इसके कई कपल एक-दूसरे के साथ समय नहीं बिता रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच झगड़े जैसी स्थिति बन जाती है। कपल को इस झगड़े से बचना चाहिए, और एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए और लॉकडाउन की वजह से तो ये अच्छा समय है जब पति-पत्नी एक साथ इतना लंबा समय बिता पाए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दूसरे की प्राइवेसी में दखल देना
- हर व्यक्ति की अपनी प्राइवेसी होती है, फिर चाहे वो पति-पत्नी ही क्यों न हो। लॉकडाउन से पहले तक पति-पत्नी एक-दूसरे की प्राइवेसी में दखल नहीं देते थे। लेकिन लंबे समय से घर पर रहने की वजह से कहीं न कहीं दोनों की प्राइवेसी में दखल देने जैसी चीजें हुई हैं। ऐसे में पति-पत्नी को एक-दूसरे की प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर के कामों में मदद न करना
- अक्सर देखा जाता है कि घर का काम पत्नियां ही करती हैं, क्योंकि पति अपने काम पर दफ्तर जाते हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से दफ्तर बंद हैं और जहां कुछ लोग घर से काम कर रहे हैं, तो कई लोगों के काम पूरी तरह बंद हैं। ऐसी स्थिति में आप अपनी पत्नी की मदद तो कर ही सकते हैं। वही, घर के कामों में पत्नी की मदद न करने की वजह से भी दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर का ख्याल न रखना
- इस कोरोना काल में लगभग हर कोई डरा हुआ है, और हर किसी को साथ की जरूरत है। ऐसे किसी शख्स की जरूरत है जो उन्हें इस कठिन समय से लड़ने की हिम्मत दे पाए। ऐसे में आप लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं, तो आपको भी अपने पार्टनर का ख्याल रखना चाहिए, उसकी जरूरतों के बारे में जानना चाहिए, उसके साथ समय बिताना चाहिए आदि। ऐसा न करने की वजह से भी पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं।